एनएसडीसी ने जापान में भारतीय टैलेंट की मोबिलिटी के लिए क्रेडिबिलिटी फ्रेमवर्क को मजबूत करने हेतु फोर्थ वैली के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने टोक्यो स्थित एक ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स और इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट फर्म, फोर्थ वैली कंसीयर्ज कॉर्पोरेशन (एफवीसीसी) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य जापान में भारतीय टैलेंट के लिए वर्कफोर्स मोबिलिटी के अवसरों को मज़बूत और उन्हें आसान बनाना है। यह साझेदारी जापानी वर्कफोर्स में शामिल होने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कोलैबोरेशन एनएसडीसी के एक समूह संगठन एनएसडीसी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए गए “क्रेडिबिलिटी चेक” फ्रेमवर्क का लाभ उठाएगा, ताकि एफवीसीसी के माध्यम से जापान जाने वाले भारतीय उम्मीदवारों के लिए एक व्यवस्थित और विश्वसनीय वेरिफिकेशन मैकेनिज्म स्थापित किया जा सके। एक पारदर्शी और विश्वसनीय वेरिफिकेशन इकोसिस्टम बनाकर, इस सहयोग का उद्देश्य एम्प्लॉयर के विश्वास को बढ़ाना और जापानी कार्यबल इकोसिस्टम के भीतर भारतीय टैलेंट की लॉन्ग टर्म रोजगार क्षमता, स्वीकार्यता और पहचान को मजबूत करना है। 

फ्रेमवर्क के तहत, वेरिफिकेशन प्रक्रिया में आइडेंटी वेरिफिकेशन, शैक्षिक और योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों का वेरिफिकेशन, एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री वेरिफिकेशन, जहाँ कानूनी रूप से अनुमति हो वहाँ आपराधिक पृष्ठभूमि की जाँच, जमा किए गए दस्तावेज़ों की एकरूपता की जाँच और भर्ती प्रक्रिया में विश्वास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए अन्य क्रेडिबिलिटी असेसमेंट पैरामीटर शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सीईओ श्री अरुणकुमार पिल्लई ने कहा, “भारत के इंटरनेशनल वर्कफोर्स मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने और भारतीय टैलेंट में विदेशी एम्प्लॉयर्स का भरोसा बढ़ाने के लिए एक मजबूत और वैश्विक स्तर पर अलाइन्ड वेरिफिकेशन सिस्टम बनाना ज़रूरी है। यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर रोज़गार के अवसर तलाश रहे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार रास्ते बनाने के प्रति एनएसडीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

By Business Bureau