सबसे बेहतरीन कम्यूटर मोटरसाइकिल को अब एक बड़ा अपग्रेड मिल गया है। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने आज नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 लॉन्च की है, जो भारत की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा कम्यूटर मोटरसाइकिल है। कंपनी की उत्पादों में नयापन लाने की रणनीति के तहत तैयार की गई यह नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 रोज़मर्रा के सफर को और बेहतर बनाने के लिए बनाई गई है। इसमें शानदार टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स, माइलेज में बड़ा सुधार और आज के प्रगतिशील राइडर्स की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया एक बोल्ड और आधुनिक डिज़ाइन दिया गया है।
साल 1994 से भारत के करोड़ों राइडर्स को सफर का सहारा देने वाले स्प्लेंडर के भरोसेमंद नाम और विरासत पर बनी, नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 को उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आधुनिक सुविधाओं और अगली पीढ़ी के टेक फीचर्स के साथ-साथ भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
इस लॉन्च के मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर, इंडिया बिजनेस यूनिट, आशुतोष वर्मा ने कहा, “हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर ने पिछले तीन दशकों से भी ज़्यादा समय से करोड़ों ग्राहकों को भरोसा, बेहतरीन परफॉर्मेंस और रोज़मर्रा की विश्वसनीयता देने की एक मजबूत विरासत बनाई है। नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 एक बोल्ड व आधुनिक डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बेहतर सुविधा वाले फीचर्स के साथ इसी वादे को आगे बढ़ाती है। अपने भरोसेमंद परफॉर्मेंस, रोज़मर्रा की उपयोगिता और शानदार राइडिंग अनुभव के साथ, सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की बादशाहत को और मजबूत करेगी, साथ ही अपने ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू देने के हमारे वादे को भी पूरा करेगी।”
