कोका-कोला इंडिया ने ग्राहकों के आराम के पलों को और भी मजेदार बनाने के लिए एक अनोखा “कोका-कोला हाफटाइम सरप्राइज़” एक्सपीरियंस शुरू किया है। एआई आधारित यह नया अनुभव गूगल के सहयोग में गूगल जेमिनाई की मदद से बनाया गया है। दो बड़े ब्रांड्स के साथ आने से ग्राहकों को तीन अलग-अलग एआई सफर का अनुभव मिलेगा। इसका मकसद रोजमर्रा के साधारण ‘कोक ब्रेक’ को मस्ती, क्रिएटिविटी और खुद को बयां करने के अनोखे पलों में बदलना है।
यह पहल कोका-कोला की वैश्विक “हाफटाइम” सोच से प्रेरित है। ग्राहक किसी भी खास कोका-कोला पैक पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके इस एआई अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं। स्कैन करने के बाद यूजर्स तीन अलग-अलग थीम वाले इंटरैक्टिव अनुभवों में प्रवेश करेंगे, जहां टैप, स्वाइप और अपनी पसंद के विकल्प चुनकर वे अपने लिए एक पर्सनल और मजेदार डिजिटल सफर तैयार कर सकेंगे।
जेमिनाई के कैनवास फीचर की मदद से हर बार नया और अलग अनुभव मिलेगा। इसमें कॉमिक स्टोरी, काल्पनिक दुनियाएं और म्यूजिक आधारित थीम शामिल हैं। यूजर्स खुद को कभी फिल्मी कहानी का हिस्सा, कभी डायनासोर के दौर में, तो कभी भविष्य की दुनिया में देख सकेंगे। साथ ही उन्हें कई इनाम और वाउचर्स जीतने का मौका भी मिलेगा। ग्रीष्मा सिंह, वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया ने कहा, “आज के जेन-ज़ी युवाओं के लिए के लिए अपनी बात कहना और अपनी पसंद दिखाना बहुत आसान और विजुअल हो गया है, जो म्यूजिक और इंटरनेट की दुनिया से गहराई से जुड़ा है। ‘कोका-कोला हाफटाइम सरप्राइज़’ के साथ हम चाहते थे कि कोक पीने के दौरान मिलने वाला छोटा सा ब्रेक उनके लिए सिर्फ एक आराम का पल न रहे, बल्कि वे इसमें खुद शामिल हो सकें, मजे कर सकें और इसे अपने तरीके से जी सकें। सबसे मजेदार बात यह है कि गूगल जेमिनाई की मदद से हर किसी का अनुभव बिल्कुल अलग और अनोखा होगा। चाहे आप अपनी खुद की कॉमिक्स की कहानी बना रहे हों, समय की सैर कर एआई की जादुई दुनिया में जा रहे हों, या अपना खुद का म्यूजिक एल्बम कवर डिजाइन कर रहे हों—यह सब आपको बिल्कुल अपना लगेगा। गूगल के साथ हमारा यह तालमेल कला और तकनीक को इस तरह साथ लाता है, जिससे कोका-कोला की बोतल या कैन पर किया गया एक छोटा सा स्कैन भी आपके लिए कुछ नया और रोमांचक खोजने का जरिया बन जाता है।”
