जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस के साथ सिक्किम में स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच को मजबूत किया

सिक्किम की प्रमुख निजी जीवन बीमाकर्ता और प्रमुख बीमा कंपनी, जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने दो पूरी तरह से लैस लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस दान करके सर थुटोब नामग्याल मेमोरियल (STNM) अस्पताल को अपना सहयोग देने की घोषणा की है। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

साल 2022 से, जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस सिक्किम के लिए प्रमुख बीमाकर्ता के रूप में कार्य कर रहा है, जो पूरे राज्य में वित्तीय साक्षरता और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों में जुटा है। एक लाइफटाइम पार्टनर होने के अपने वादे को दोहराते हुए और सिक्किम के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर, यह पहल केवल सुरक्षा और बीमा से आगे बढ़कर यह दिखाती है कि वास्तविक साझेदारी समुदायों को उनके सबसे कठिन समय में सहायता प्रदान करके बनाई जाती है।

गंगटोक में स्थित सर थुटोब नामग्याल मेमोरियल अस्पताल, सिक्किम का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। एडवांस्ड लाइफ-सपोर्ट सिस्टम से लैस इन एम्बुलेंस के आने से गंगटोक और उसके आसपास के क्षेत्रों की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इन एम्बुलेंस को मरीजों को तेजी और कुशलता के साथ अस्पताल पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, विशेष रूप से उन सुदूर और पहाड़ी इलाकों से जहाँ चिकित्सा देखभाल तक पहुँचना एक चुनौती बनी हुई है। सिक्किम के लोगों के लिए, ये एम्बुलेंस सही समय पर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करेंगी, साथ ही स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बोझ को कम करेंगी और समग्र प्रतिक्रिया दक्षता में सुधार करेंगी।

इस पहल पर बात करते हुए, जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ, श्री आलोक रुंगटा ने कहा, “जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस में हम अपनी भूमिका को केवल सुरक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं मानते, बल्कि एक भरोसेमंद लाइफटाइम पार्टनर के रूप में देखते हैं। हमारे लिए जीवन बीमा का मूल उद्देश्य लोगों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में उनके साथ खड़ा रहना है। एम्बुलेंस की यह पहल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि विशेष रूप से आपातकालीन और गंभीर परिस्थितियों में समुदायों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें। साथ ही, यह स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन सहायता तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है। भविष्य की ओर देखते हुए, हमारा ध्यान राज्य में एक अधिक सशक्त और समावेशी व्यवस्था विकसित करने पर है। इसके अंतर्गत वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, वंचित समुदायों तक बीमा सेवाओं की पहुँच का विस्तार करना तथा दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव के लिए स्थानीय संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करना शामिल है। सामुदायिक संपर्क कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर वितरण नेटवर्क में निरंतर निवेश के माध्यम से हम सिक्किम के प्रत्येक परिवार की वित्तीय मजबूती और समग्र कल्याण को सशक्त बनाने में सार्थक भूमिका निभाने का लक्ष्य रखते हैं।”

इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए, सिक्किम सरकार के वित्त निदेशक और नोडल अधिकारी, श्री महेंद्र प्रधान ने कहा, “हम इन एडवांस्ड एम्बुलेंस के शामिल होने का स्वागत करते हैं, जो राज्य के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों तक आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की पहुँच बढ़ाने के लिए जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस योगदान के अलावा, कंपनी ने सिक्किम में बीमा जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो हमारे लोगों के कल्याण और वित्तीय सुरक्षा के प्रति उसके गहरे समर्पण को प्रतिबिंबित करता है। हम साल 2027 तक सिक्किम में ‘सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जो भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य वर्ष 2047 से काफी पहले है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग आवश्यक होगा। इस प्रकार की साझेदारियां प्रत्येक नागरिक तक समावेशी सुरक्षा और देखभाल पहुंचाने के हमारे साझा दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

इस कदम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, सिक्किम सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री, श्री जी.टी. धुंगेल ने कहा, “यह पहल एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे साझेदारियाँ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण को बेहतर बना सकती हैं। इन एम्बुलेंस के जुड़ने से आपातकालीन प्रतिक्रिया में सुधार होगा और पूरे सिक्किम में समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।”

समय पर पहुँच के महत्व पर ज़ोर देते हुए, जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ थर्ड पार्टी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, श्री सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा, “सिक्किम जैसे राज्य में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी (लास्ट-माइल कनेक्टिविटी) को मजबूत करना केवल वित्तीय सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। एडवांस्ड लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस की तैनाती जैसी पहलें सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों तक आवश्यक सेवाएँ और इस अंतर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस में हमारा ध्यान एक मजबूत जमीनी वितरण तंत्र विकसित करने पर रहा है, जो जागरूकता, पहुँच और विश्वास को बढ़ावा देता है। राज्य के प्रमुख बीमाकर्ता के रूप में हम स्थानीय संस्थानों और हितधारकों के साथ मिलकर बीमा की पहुंच को और व्यापक बनाने तथा सुरक्षा को लोगों की दैनिक वित्तीय योजना का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

बीमा कंपनी ने अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के और करीब लाना है तथा वित्तीय सुरक्षा को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच के साथ सहज रूप से जोड़ना है।

इस समुदाय-केंद्रित प्रयास के व्यापक प्रभाव पर विस्तार से बताते हुए, जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और सिक्किम के लिए इंडिया प्रोजेक्ट हेड, सुश्री गीतांजलि चुघ कोठारी ने कहा, “2022 से, हम लक्षित जागरूकता अभियानों, जमीनी स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं और सामुदायिक सहभागिता पहलों के माध्यम से सिक्किम में बीमा जागरूकता बढ़ाने तथा जीवन बीमा की पहुँच को मजबूत करने पर लगातार काम कर रहे हैं। एम्बुलेंस का यह दान सामुदायिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक सुदृढ़ प्रमाण है, जो एक ओर महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर पहुँच सुनिश्चित करता है, तो दूसरी ओर जमीनी स्तर पर सार्थक प्रभाव पैदा करने के हमारे उद्देश्य को और मजबूत बनाता है।”

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, सर थुटोब नामग्याल मेमोरियल अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डॉ. रूथ योंजन ने कहा, “हम इस महत्वपूर्ण सहायता के लिए जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के दिल से आभारी हैं। सिक्किम जैसे राज्य में, जहाँ दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चिकित्सा सहायता तक पहुँचने में देरी हो सकती है, ये लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस आपातकालीन देखभाल को काफी मजबूत करेंगी। यह साझेदारी हमें राज्य के प्रत्येक निवासी तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के अपने लक्ष्य के और करीब ले जाती है।”

सिक्किम के प्रमुख बीमाकर्ता के रूप में, जेनराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने बीमा जागरूकता बढ़ाने और शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा तक पहुंच को सरल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं, जिससे राज्य में बीमा कवरेज का विस्तार हो सके। अपने ग्रामीण और सामाजिक क्षेत्र दायित्व के तहत, जनरली सेंट्रल लाइफ ने 31 मई, 2026 तक सिक्किम में 6,500 से अधिक लोगों को बीमा कवरेज प्रदान किया है। यह पहल सिक्किम सरकार, नियामकों और नाबार्ड (NABARD), राज्य पुलिस और ग्राम पंचायतों जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर, IRDAI के ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के विज़न के अनुरूप की गई है। इस प्रयास को एक विशेष उत्पाद पुस्तिका के जमीनी स्तर पर वितरण के माध्यम से और मजबूत किया गया है, जिसमें सरकार प्रायोजित बीमा योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की गई है, इससे अंतिम छोर तक स्पष्ट और प्रभावी संचार सुनिश्चित करने में मदद मिली है तथा लोगों के लिए इन योजनाओं को समझना अधिक आसान हुआ है।

कंपनी ने ग्राम पंचायत इकाइयों के माध्यम से एक ग्रामीण पहुँच मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे विभिन्न जिलों के समुदायों के साथ निरंतर और जमीनी स्तर पर संवाद सुनिश्चित हो रहा है। इस पहल को हाइपरलोकल गतिविधियों और व्यापक जनसंचार माध्यमों के मजबूत संयोजन का समर्थन प्राप्त है, जिसमें नुक्कड़ नाटक, ग्राम स्तरीय कार्यक्रम, आउटडोर प्रचार तथा प्रिंट अभियान शामिल हैं। छात्रों, युवाओं, पुलिस कर्मियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों, टैक्सी चालकों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) तथा जमीनी स्तर के सामुदायिक समूहों के बीच केंद्रित और समूह-आधारित हस्तक्षेपों ने वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता को काफी सशक्त बनाया है। इन प्रयासों ने सामूहिक रूप से व्यापक, समावेशी और प्रभावी जनसंपर्क मॉडल का निर्माण किया है तथा स्थानीय साझेदारियों, रोजगार सृजन और राज्यभर में मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से सतत विकास की मजबूत नींव रखी है।

By Business Bureau