कॉग्निजेंट ने एआई बिल्डर्स की एक नई टीम तैयार करने के लिए ‘ऐस टीम प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया 

कॉग्निजेंट (NASDAQ: CTSH) ने आज अपने कॉग्निजेंट ऐस टीम प्रोग्राम के शुभारंभ की घोषणा की। कंपनी ने बहुत सोच-समझकर इस पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य बेहद होनहार इंजीनियरों की एक बेहतरीन टीम तैयार करना है, जो ग्राहकों को आज के जमाने के अनुरूप डिजिटल बदलाव को अपनाने में मदद करने के साथ-साथ कॉग्निजेंट को एक पूरी तरह से एआई बिल्डर संगठन के रूप में विकसित करने में सबसे अहम भूमिका निभाएंगे।

कॉग्निजेंट की इस ‘ऐस टीम’ का ढांचा कुछ इस तरह तैयार किया गया है जिसमें बेहद होनहार लोगों को बड़े खास तरीके से चुना जाएगा, साथ ही इसमें करियर में आगे बढ़ाने की राह भी बेहद शानदार है और इसे कंपनी की क्षमता बढ़ाने वाली अत्याधुनिक रणनीति के अनुरूप केंद्रीय रूप से संचालित इंजीनियरिंग कम्युनिटी के मेल के रूप में तैयार किया गया है। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे होनहार इंजीनियरों की एक कम्युनिटी तैयार करना है, जो एआई-नेटिव टूल्स, आधुनिक आर्किटेक्चर और शानदार नतीजे देने वाले तरीकों की मदद से ग्राहकों की असली चुनौतियों को दूर करेंगे। ऐस टीम के इन सदस्यों से उम्मीद की जाती है कि उन्हें केंद्रित, उच्च-प्रभाव वाली टीमों में शामिल किया जाएगा, और इस तरह महत्वपूर्ण पहलों शुरू करने की जिम्मेदारी इन्हीं पर होगी, ताकि वे ग्राहकों के बिजनेस को फायदा पहुँचाने वाली नई तकनीकी समाधानों को विकसित करने में अपना सीधा योगदान दे सकें।

भारत से शुरू होने वाला यह ‘ऐस टीम’ कार्यक्रम कॉग्निजेंट को एक एआई बिल्डर संगठन बनाने में सबसे बहुत मददगार साबित होगा। एआई तकनीक में माहिर इंजीनियरिंग की यह शानदार टीम कंपनी की तीन मुख्य रणनीतियों— बहुत अधिक प्रोडक्टिविटी, एआई को उद्योगों से जोड़ने तथा इसे एजेंटों के रूप में ढालने— को नई रफ्तार देगी। इस कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है ताकि एआई के क्षेत्र में कुछ अनोखे और मूल्यवान प्रोडक्ट्स बनाए जा सकें, साथ ही बड़े पैमाने की तकनीकी पहलों को लागू करने में मदद मिल सके और पूरे इकोसिस्टम में इनोवेशन को भी बढ़ावा मिले। इसके प्रभाव से नए प्रोडक्ट्स जल्दी मार्केट में आ सकेंगे, कामकाज में शुरू से अंत तक आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय के लिए ऐसे मजबूत और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म तैयार होंगे, जो लगातार इनोवेशन का रास्ता साफ करेंगे।

इस मौके पर राजेश वारियर, प्रेसिडेंट – ग्लोबल ऑपरेशंस और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, कॉग्निजेंट इंडिया ने कहा, “कॉग्निजेंट ऐस टीम’ कार्यक्रमकी शुरुआत हमारे इंजीनियर्स की काबिलियत को और बढ़ाने की दिशा में बेहद जरूरी कदम है, क्योंकि अब कंपनियां सिर्फ एआई के प्रयोगों से हटकर इसे काम में तेजी से इस्तेमाल करने की तरफ बढ़ रही हैं। एआई के जरिए बड़े पैमाने पर और असरदार नतीजे पाना इस बात पर निर्भर करता है कि, हमारे पास एआई की समझ रखने वाले लोग और इंजीनियरिंग की मजबूत बुनियादी समझ हो। ऐस टीम के जरिए हम होनहार लोगों की एक ऐसी अलग टीम तैयार कर रहे हैं जो सीधे तौर पर हमारी तीन रणनीतियों— यानी बहुत अधिक प्रोडक्टिविटी, एआई को उद्योगों से जोड़ने तथा इसे एजेंटों के रूप में ढालने— को आगे बढ़ाएगी। हमारा उद्देश्य एआई को सिर्फ़ विचारों तक सीमित नहीं रखकर उसे असल में लागू करना और अलग-अलग उद्योगों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने में सक्षम बनाना है।”

By Business Bureau