भाजपा-तृणमूल कर्मियों में झड़प, दो भाजपा कर्मी घायल

188

रास्ता निर्माण के लिए मिट्टी फेंकने को‌ लेकर भाजपा-तृणमल कर्मियों में हुई झड़प में दो भाजपा कर्मी घायल हो गये। एक के हालत गंभीर होने पर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घर रविवार रात गोजाल थाना क्षेत्र के चाकनगर इलाके की है। घटना को लेकर भाजपा की ओर से तृणमूल के छह कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। घायल भाजपा कर्मियों के नाम निर्मल चौधरी (34) और राजकुमार चौधरी (27) हैं।

राजकुमार गाजाल के प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है।
मिली जानकारी के अनुसार, चाकनगर अंचल भाजपा सदस्य राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में चाकनगर में एक किमी. रास्ता निर्माण के लिए मिट्टी फेंकी जा‌ रहा थी। इसी दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसमें बाधा पहुंचाई जिसका भाजपा कर्मी ने प्रतिवाद किया। इसे लेकर दो लोगों में बहस शुरू हो गई। आरोप है कि रात में तृणमूल कर्मियों ने भाजपा भाजपा कर्मियों पर हमला कर‌दिया जिसमें निर्मल चौधरी का सिर फट गया। तृणमूल ने हमले की घटना से इंकार किया है।