कोरोना पॉजिटिव हुई Urmila Matondkar, ट्वीट शेयर कर दी जानकारी

130

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडर कोरोना संक्रमित हो गई हैं| कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उर्मिला ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है| उन्होंने बताया कि वह घर पर क्वारंटीन में हैं| साथ ही उर्मिला ने लोगों को दिवाली सेफ तरह मनाने की सलाह दी| 

उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया, “मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं| मैं ठीक हूं और मैंने खुद को होम क्वारंटीन में आइसोलेट कर लिया है| मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं वो तुरंत अपना टेस्ट करा लें| साथ ही सभी से मेरा ये भी अनुरोध है कि दिवाली के खास मौके पर सभी अपना बेहद ख्याल रखे|”

उर्मिला मातोंडर के ये ट्वीट करते ही फैंस उनके जल्द ठीक होने के प्रार्थनाएं कर रहे हैं| इसके अलावा उर्मिला के इंडस्ट्री के करीबी भी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं| मुंबई में शनिवार को कोरोना के 301 ने मामले सामने आए थे| शहरभर में अभी तक 7,55,632 लोग कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं| इनमें से 16,244 की मौत हो चुकी है| अभी कोरोना के 3,966 एक्टिव केस हैं|

उर्मिला ने पिछले साल शिव सेना को ज्वॉइन किया था. वह पहली फिल्म स्टार नहीं हैं, जिन्हें कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है| अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन, सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, मलाइका अरोड़ा संग कई अन्य स्टार्स इस वायरस की चपेट में आकर ठीक हो चुके हैं|