21
Jan
कोलकाता के 'स्वास्थ्य भवन' अभियान में शामिल होने जा रही आशा कार्यकर्ताओं को जब मेदिनीपुर स्टेशन पर पुलिस ने रोका, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिसिया बाधा के विरोध में सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने रांगामाटी फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर लेटकर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण खड़गपुर-मेदिनीपुर रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर कोलकाता जा रही थीं। लेकिन मेदिनीपुर स्टेशन पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें जबरन ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने इसे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों…
