West Bengal

कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले

कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले

कोलकाता पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शुक्रवार शाम को पुलिस आयुक्त के आदेश के तहत निरीक्षक (आई-कैडर) रैंक के 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से और जनहित में किए गए हैं।पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर के विभिन्न थानों और विभागों में कार्यरत थाना प्रभारी (ओसी) और अतिरिक्त थाना प्रभारी (एडिशनल ओसी) स्तर के अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। तबादलों में दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य कोलकाता के कई महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं।आदेश के तहत पंचसायर, साउथ पोर्ट, हेस्टिंग्स, बेलियाघाटा,…
Read More
नाज़ीराबाद अग्निकांड: राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दी चेतावनी, कहा— ‘फायर ऑडिट अब अनिवार्य’  

नाज़ीराबाद अग्निकांड: राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दी चेतावनी, कहा— ‘फायर ऑडिट अब अनिवार्य’  

नाज़ीराबाद में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोलकाता में गांधी मूर्ति के पाददेश में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रशासन को सख्त संदेश दिया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चटर्जी भी उपस्थित थे।राज्यपाल ने कहा कि "कोई भी दुर्घटना महज इत्तेफाक नहीं होती।" उन्होंने प्रशासन की सतर्कता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब प्रशासन को अधिक सक्रिय होना…
Read More
अमित शाह की जनसभा से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद; लॉकेट चटर्जी और पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा बैरकपुर

अमित शाह की जनसभा से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद; लॉकेट चटर्जी और पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा बैरकपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैरकपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आनंदपुरी मैदान में होने वाली विशाल जनसभा से पहले आज सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया।अमित शाह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर ने उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ आनंदपुरी मैदान का दौरा किया। पुलिस दल ने सभा स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों, मंच की सुरक्षा और बैरिकेडिंग की बारीकी से जांच की। वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है और सुरक्षा…
Read More
बर्धमान स्टेशन पर रेल चक्का जाम: SIR मुद्दे को लेकर रेल की पटरियों पर लेटे प्रदर्शनकारी, ट्रेन सेवाएं ठप

बर्धमान स्टेशन पर रेल चक्का जाम: SIR मुद्दे को लेकर रेल की पटरियों पर लेटे प्रदर्शनकारी, ट्रेन सेवाएं ठप

एसआईआर (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार दोपहर बर्धमान स्टेशन पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब स्थानीय निवासियों ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस अचानक हुए विरोध प्रदर्शन के कारण हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड और मेन लाइन पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे हजारों यात्री बीच रास्ते में फंस गए।आंदोलनकारियों का गुस्सा इतना अधिक था कि बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लेकर रेल की पटरियों पर उतर आए। विरोध दर्ज कराने के लिए कई प्रदर्शनकारी पटरियों पर ही बैठ गए, वहीं कुछ लोग पटरियों पर लेट गए, जिससे ट्रेनों…
Read More
49वें कोलकाता पुस्तक मेले का भव्य उद्घाटन

49वें कोलकाता पुस्तक मेले का भव्य उद्घाटन

49वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पारंपरिक तरीके से घंटा बजाकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता पुस्तक मेला न सिर्फ भारत में नंबर वन है, बल्कि इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है। उन्होंने इसे बंगाल की बौद्धिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि जब वह विरोधी दल में थीं, तब पुस्तक मेले में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी, लेकिन उस कठिन समय में भी वह मेले में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि मैं हर साल पुस्तक मेले में…
Read More