West Bengal

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवाशीष पाणिग्रही का कोलकाता में निधन

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवाशीष पाणिग्रही का कोलकाता में निधन

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देबाशीष पाणिग्रही का निधन कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे। पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वह 55 साल के थे। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी देवाशीष ओडिशा पुलिस के सतर्कता निदेशक थे। परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है। गत आठ जून को उन्हें एयर एंबुलेंस से कोलकाता लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रात 10:15 पर उन्होंने आखिरी सांस ली है। घर वालों ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में उन्हें कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक दे दी…
Read More
तीन दिनों बाद भी कोलकाता वासियों को जल जमाव से राहत नहीं, विरोध प्रदर्शन

तीन दिनों बाद भी कोलकाता वासियों को जल जमाव से राहत नहीं, विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगातार बारिश के बाद बने जलजमाव जैसे हालात में नगरनिगम की विफलता को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शनिवार को बेहला इलाके के स्थानीय लोग सड़कों पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना था कि पिछले तीन दिनों से उनके घरों में पानी घुसा हुआ है लेकिन नगर निगम की टीम ना तो पानी निकाल पा रही है और ना ही इसकी पहल दिख रही है। लोगों ने आरोप लगाया है कि भारी बारिश की वजह से बेहला के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी जल जमाव है लेकिन…
Read More
कूचबिहार में  ‘द्वारे वैक्सीन’ योजना के तहत बुजुर्गों को दी गयी वैक्सीन

कूचबिहार में ‘द्वारे वैक्सीन’ योजना के तहत बुजुर्गों को दी गयी वैक्सीन

तूफानगंज - 2 प्रखंड के रामपुर में शनिवार को  'द्वारे वैक्सीन'  कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तूफानगंज - 2 प्रखंडस्थित रामपुर 2 नंबर ग्राम पंचायत कार्यालय के पास शनिवार को 'द्वारे वैक्सीन' कार्यक्रम के दौरान  स्वास्थ्य कर्मियों ने रामपुर ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) को वैक्सीन दी।  इस अवसर पर तूफानगंज के एसडीओ कौशिक सीना, तूफानगंज - 2 प्रखंड के बीडीओ प्रोसेनजीत कुंडू, जोराई पुलिस कैंप के ओसी मलय बोस, तूफानगंज - 2 प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष धनेश्वर बर्मन, रामपुर क्षेत्र के अध्यक्ष निरंजन सरकार सहित स्थानीय नेता मौजूद थे . उल्लेखनीय है कि तूफ़ानगंज - 2 प्रखंड के रामपुर…
Read More
उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग पर अडिग सांसद जॉन बारला, कहा लोगों की मांग

उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग पर अडिग सांसद जॉन बारला, कहा लोगों की मांग

अलीपुरद्वार के भाजपा सांसद जॉन बारला उत्तर बंगाल को अलगराज्य बनाने की मांग पर अडिग है।  अलीपुरद्वार में शनिवार को नए सांसद कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे जॉन बारला ने कहा कि ये लोगों की मांग है और वे इस  मांग को केंद्र सरकार के पास ले जायेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रदेश के भाजपा नेताओं को इस बारे में समझाएंगे . जॉन बारला ने कहा लॉकडाउन ख़त्म होते  ही वे  केंद्र सरकार से इस बारे में बात करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली जाएंगे। जॉन बारलाएमपी चुनाव के दो साल बाद जिला शहर में अपना कार्यालय स्थापित किया।…
Read More
गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे सिख समुदाय के लोग

गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे सिख समुदाय के लोग

कोरोना काल में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ ही सिख समुदाय के युवा लोगों की मदद कर रहे हैं। इन युवाओं को ओर से जरूरतमंद लोगों  को खाने-पीने का सामान मुहैया कराई जा रही है।  शनिवार को भक्तिनगर थाने से सटे इलाके में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव  की मौजूदगी में गरीबों को खाद्य सामग्री सौंपी गई.  कार्यक्रम में उपस्थित  प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव  ने जाति -धर्म से ऊपर उठकर इन  लोगों की सेवा  कार्य की  काफी सराहना की।
Read More