28
Jun
सेंट जॉन्स एम्बुलेंस एसोसिएशन की ओर से सोमवार को इस्लामपुर के चंपा भाग क्षेत्र की यौनकर्मियों को खाद्य सामग्री प्रदान की गयी । इस अवसर पर सेंट जॉन्स एम्बुलेंस के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। इधर स्वयंसेवी संस्था से एकमुश्त खाद्य सामग्री प्राप्त कर ये लोग बेहद खुश थे। इलाके के लोगों ने स्वयंसेवी संगठन की पहल की सराहना की है। गौरतलब है इस्लामपुर नगर पालिका के टिनपुलल इलाके के रेड लाइट एरिया में भारी संख्या में सेक्स वर्कर्स रहती हैं। जानकारी के अनुसार यहां करीब 200 यौनकर्मी रहते हैं, पर कोरोना काल में उनकी रोजी-रोटी छीन गयी है। कोरोना की वजह से ग्राहक अब…
