West Bengal

चोर के संदेह में मॉब लिंचिंग, प्रवासी श्रमिक की मौत, श्रमिक का हाथ – पैर जंजीर से बांधकर की गयी सामूहिक पिटाई

चोर के संदेह में मॉब लिंचिंग, प्रवासी श्रमिक की मौत, श्रमिक का हाथ – पैर जंजीर से बांधकर की गयी सामूहिक पिटाई

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चोर के संदेह में लोगों की सामूहिक पटाई में एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। बताया जाता है प्रवासी श्रमिक का हाथ पैर जंजीर से बांधकर  सामूहिक पिटाई की गयी। घटना शुक्रवार की रात हरिश्चंद्रपुर में मलियर-1 ग्राम पंचायत के पिपुलतला क्षेत्र की है| घटना के बाद उसे गंभीर हालत में पहले हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ  उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर उसे चांचल  सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रताप मंडल (24) के…
Read More
सड़क हादसे का जायजा लेने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़,

सड़क हादसे का जायजा लेने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़,

जलपाईगुड़ी  शहर के  पांडापाड़ा  इलाके में एक टोटो रिक्शा और मोटरसाइकिल के आमने -सामने की टक्कर के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव देखा गया।  शुक्रबार देर रात इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने टोटो चालक को सड़क पर पीटा और टोटो रिक्शा में तोड़फोड़ की.  इधर  हादसे की खबर मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उग्र लोगों ने   पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और पुलिस कर्मियों को वहां से खदेड़ दिया बाद में भारी संख्या में पुलिस  कर्मी  मौके पर  जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्त ने बताया कि जलपाईगुड़ी के पंडापाड़ा  इलाके में इस घटना…
Read More
भारी मात्रा में फेंसिडिल समेत तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में फेंसिडिल समेत तस्कर गिरफ्तार

इंग्लिशबाजार  थाना अंतर्गत मिल्की चौकी की पुलिस ने गुप्त अभियान चलाकर भारी  मात्रा में अवैध फेंसिडिल   समेत  एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के  मुताबिक  तस्कर का  नाम  मिथुन शेख है।  उसे  शुक्रवार देर रात मिल्की स्टैंड के   पास से पुलिस ने   गिरफ्तार किया . उसके पास से   अवैध फेंसिडिल की 1,120 बोतलें बरामद की गईं।   जिसका  वर्तमान  बाजार मूल्य लगभग  पांच लाख रुपये है।   फेंसिडिल  को पिचबोर्ड  के डिब्बे में रखकर  बाहर कहीं तस्करी करने की योजना थी। तस्कर   शनिवार को   कोर्ट में पेश किया गया ।
Read More
हरिशचंद्रपुर सदर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे ,असामाजिक क्रियाकलापों पर होगी पुलिस की कड़ी नजर

हरिशचंद्रपुर सदर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे ,असामाजिक क्रियाकलापों पर होगी पुलिस की कड़ी नजर

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद हरिश्चंद्रपुर व्यवसायी समिति और हरिश्चंद्रपुर पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल पर हरिश्चंद्रपुर इलाके में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया.  इलाके में असामाजिक क्रियाकलापों पर लगाम लगाने के लिए व्यवसायी समिति और पुलिस की ओर से यह पहल की गयी है. ।मालदा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार साव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राघव वी ने हरिश्चंद्रपुर शहीद मोड़ में एक समारोह में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया. इस मौके पर हरिश्चंद्रपुर थाना के आईसी संजय कुमार दास, हरिशचंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल के सीएमओ एच अमल कृष्ण मंडल, हरिश्चंद्रपुर बिजनेस एसोसिएशन के सचिव पवन केडिया, अध्यक्ष डबलू रजक, कोषाध्यक्ष प्रवीण केडिया, अंकित चौधरी आदि मौजूद थे.…
Read More
लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक कर रही पुलिस

लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक कर रही पुलिस

ट्रैफिक सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर पुलिस की ओर से लोगों में  जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस लोगों को  'खुद को बचाएं, दूसरों को बचाएं, जीवन बचाने के लिए धीरे-धीरे ड्राइव करें' का संदेश दिया। इसके साथ ही लोगों को यातायात कानून के बारे में भी जानकारी दी गयी । इतना ही नहीं सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जलपाईगुड़ी शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को हेलमेट वितरित किया  किया जा रहा है. जलपाईगुड़ी शहर के  रायकटपाड़ा  मोड़ में जिला यातायात पुलिस की ओर से लोगों को बिना…
Read More