06
Oct
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद से भारतीय जनता पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। अब एक और विधायक के पार्टी छोड़ने के आसार हैं। उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत नाटाबाड़ी से विधायक मिहिर गोस्वामी ने तृणमूल के जिला अध्यक्ष गिरिंद्रनाथ बर्मन के साथ बैठक की है। बुधवार को बर्मन उनके घर गए थे और करीब डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच वार्ता होती रही। ऐसे समय में जब भारतीय जनता पार्टी के पांच विधायक पिछले एक महीने के दौरान पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, मिहिर और बर्मन…
