03
Oct
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर में रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया है कि तृणमूल सुप्रीमों को 58 हजार 832 मतों से जीतीं। भवानीपुर में दूसरे नंबर पर भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल हैं। जबकि तीसरे नंबर पर सीपीएम के श्रीजीव विश्वास हैं। ममता आज सुबह शेखावत मेमोरियल स्कूल में पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ही लगातार आगे चल रही थीं। उन्होंने कुल 21 राउंड की मतगणना के हर चरण में बढ़त बनाई थी। क्षेत्र के आठ में से छह वार्डों में ममता जीती हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल-मई महीने में संपन्न हुए विधानसभा…
