08
Oct
अलग अलग सामाजिक संदेश और थीम के लिए जानी जाने वाली पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा इस बार महामारी के साए में भी बेहद खास तरीके से आयोजित की गई हैं। उत्तर 24 परगना में एक थीम-आधारित पंडाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक मूर्ति मां दुर्गा की जगह स्थापित की है। पंडाल उत्तर 24 परगना के नजरूल पार्क उन्नयन समिति द्वारा बनाया गया है जो बागुईहाटी में स्थित है। मूर्ति के 10 हाथ हैं जिनमे ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई दस महत्वाकांक्षी योजनाओं को दर्शाया गया हैं। बागुईआटी नजरूल पार्क उन्नयन समिति के अध्यक्ष इंद्रनाथ बागुई…
