West Bengal

सामूहिक पिटाई में मारे गए प्रवासी श्रमिक के घर पहुंचे  भाजपा  सांसद खगेन मुर्मू, कानूनी मदद का दिया आश्वासन

सामूहिक पिटाई में मारे गए प्रवासी श्रमिक के घर पहुंचे भाजपा सांसद खगेन मुर्मू, कानूनी मदद का दिया आश्वासन

मालदा के  हरिशचंद्रपुर में सामूहिक पिटाई में मारे गए प्रवासी श्रमिक के मौत की घटना एक नया मोड़ ले लिया है ।मृत श्रमिक के परिवावालों से मिलने मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू बेंगलुरु से लौटकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधे  हरिश्चंद्रपुर के मालिओर  गांव पहुंचे। उन्होंने मृत श्रमिक प्रताप मंडल के  माता-पिता से लंबी बातचीत की और हर संभव  संभव उनकी मदद का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि प्रताप को पार्टी स्तर से सभी कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रताप के परिवारवालों को  कुछ राहत सामग्री भी सौंपी।  संसद के साथ  उत्तर बंगाल में भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख नीलांजन दास, जिले के…
Read More
मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अज्ञात बुखार से एक और बच्ची की मौत

मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अज्ञात बुखार से एक और बच्ची की मौत

मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अज्ञात बुखार से एक और बच्चे की मौत से हड़कंप मच गया। मृत बच्ची की शिनाख्त दीपिका महतो (9 ) के रूप में हुई है।  उसे सांस लेने में तकलीफ के चलते मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी  मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज सूत्रों के अनुसार इंग्लिशबाजार  थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी भागवत महतो की इकलौती बेटी दीपिका महतो को मंगलवार को बुखार, सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के चलते  अस्पताल में भर्ती कराया गया था| बुधवार को बच्चे की मौत…
Read More
नाबालिग दुष्कर्म कांड : पीड़िता के परिवारवालों से मिली  सीबीआई की टीम

नाबालिग दुष्कर्म कांड : पीड़िता के परिवारवालों से मिली सीबीआई की टीम

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम  नाबालिग से दुष्कर्म मामले की जांच के लिए बुधवार को  मालदा जिले का माणिकचक पंहुचा। सीबीआई अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारीजुटाई । बताते चले सीबीआई के अधिकारी बुधवार दोपहर को मानिकचक प्रखंड के जलालपुर इलाके में पहुंचे| सीबीआई अधिकारियों ने यहाँ पीड़ित परिवार से एक घंटे तक बातचीत की| गौरतलब है मालदा जिले के मानिकचक में इस साल जून महीने में 9 साल की एक बच्ची के साथ  दुष्कर्म का मामला सामने आया।  पड़ोस में रहनेवाले एक पूर्व शिक्षिक पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा| पीड़िता…
Read More
जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में  बढ़ी बाल रोगियों की संख्या

जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में बढ़ी बाल रोगियों की संख्या

जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में बच्चों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है। फ़िलहाल वहां  140 बच्चे भर्ती हैं।  बच्चों की  भीड़ के कारण  एक ही बिस्तर पर तीन -तीन बच्चों को रखा जा रहा है ।  यह जानकारी एक मरीज़ बच्चे  की मां ने दी जिन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है । आज भी अस्पताल के बाहर और घर के अंदर बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है . वहीं निजी बाल रोग विशेषज्ञों के क्लीनिक में भी भीड़ बढ़ती जा रही है। वहां से कई बीमार बच्चों को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.  जलपाईगुड़ी सदर…
Read More
उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने एमजेएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का  किया दौरा

उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने एमजेएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का किया दौरा

उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने सोमवार को एमजेएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। सोमवार सुबह उन्होंने कूचबिहार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के चाइल्ड वार्ड समेत  अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।   इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एमएसवीपी डॉ राजीव प्रसाद के साथ विभिन्न  मुद्दों  पर चर्चा की।  साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिकारियों के साथ-साथ मरीज के रिश्तेदारों से भी बात की । गौरतलब है  कूचबिहार  के एमजेएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती बच्चों की संख्या दिन पर दिन अज्ञात बुखार के कारण…
Read More