18
Oct
दुर्गा पूजा बीत जाने के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में दो दिन पहले से शुरू हुई बारिश फिलहाल मंगलवार शाम तक जारी रहेगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार शाम जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि समुद्र तल पर बने निम्न दाब की वजह से फिलहाल बारिश हो रही है और आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने बताया कि पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिणी 24 परगना के तटीय जिलों में बुधवार सुबह तक भारी बारिश होगी। वहीं कोलकाता, हावड़ा…
