West Bengal

नगर निगम  ने  बस यात्रियों में चलाया जागरूकता अभियान

नगर निगम ने बस यात्रियों में चलाया जागरूकता अभियान

जलपाईगुड़ी हल्दीबाड़ी बस यात्रियों में कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मास्क बांटे गए। यह पहल जलपाईगुड़ी नगर निगम द्वारा की गई। उन्होंने यात्रियों से मास्क पहनने का अनुरोध किया। साथ ही जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे, उनमे मास्क भी वितरण किया । पुलिस कर्मियों ने भी विशेष रूप से इस काम में मदद की |
Read More
जिला तृणमूल कांग्रेस ने वार्ड कोआर्डिनेटर्स संग चुनावी रणनीति पर की चर्चा

जिला तृणमूल कांग्रेस ने वार्ड कोआर्डिनेटर्स संग चुनावी रणनीति पर की चर्चा

जिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा सोमवार शाम को मालदा जिला परिषद के अतिथि आवास में इंग्लिश बाजार नगरपालिका के वार्ड कोआर्डिनेटर्स के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उपस्थित थे राज्य मंत्री सबीना यासमीन, मालदा जिला तृणमूल सभापति अब्दुल रहीम बक्सी, टाउन सभापति नरेन्द्र नाथ तिवारी और इंग्लिश बाजार नगरपालिका की प्रशासक सुमाला अग्रवाल। बैठक में निगम चुनाव में वह किस रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे, संगठन को कैसे मजबूत करेंगे आदि पर चर्चा की गई। साथ ही इसका कैसे शीघ्र समाधान होगा, इस पर भी चर्चा की गई।
Read More
नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद

नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद

एक नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से मालदा के हंटाकाली मंदिर में तनाव व्याप्त हो गया। मंगलवार सुबह मां हंटाकाली मंदिर में प्रणाम करने आते एक भक्त की नजर बच्चे के शव पर पड़ी। एक कुत्ता नवजात के शव को कहीं से घसीट कर मंदिर में ले आया था और उसे नोच रहा था। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read More
बंगाल में फिर गिरने लगा तापमान, अचानक पहुंचा 12 डिग्री पर

बंगाल में फिर गिरने लगा तापमान, अचानक पहुंचा 12 डिग्री पर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान में अचानक गिरावट हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। पिछले एक पखवाड़े से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रह रहा था जिसकी वजह से ठंड नहीं लग रही थी लेकिन सोमवार को तापमान में अचानक आई इस गिरावट की वजह से महानगर में कंपकपी काफी बढ़ गई है। यहां अधिकतम तापमान भी गिरकर 22.8 डिग्री…
Read More
बंगाल में ओमिक्रोन के 1672 मामले, देश भर में शीर्ष दो में है राज्य

बंगाल में ओमिक्रोन के 1672 मामले, देश भर में शीर्ष दो में है राज्य

पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। आलम ऐसा है कि राज्य महामारी के इस नए वेरिएंट से संक्रमण के मामले में देश में शीर्ष दो पर है। हालांकि पिछले दो दिनों से कोरोनावायरस की जा रही है लेकिन चिंता कम नहीं हो रही। राज्य में संक्रमण के मामले में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 14 हजार 938 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 की मौत दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में…
Read More