West Bengal

हड़ताल के दूसरे दिन बंद समर्थकों ने सड़क पर दिया धरना, बसों के आवागमन पर लगायी रोक

हड़ताल के दूसरे दिन बंद समर्थकों ने सड़क पर दिया धरना, बसों के आवागमन पर लगायी रोक

 सेंट्रल ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत हड़ताल के दूसरे दिन अलीपुरद्वार जिले में सड़क पर हड़ताल के समर्थन में बंद समर्थकों ने धरना दिया| साथ ही साथ सरकारी बसों के आवगमन पर रोक लगा दिया| अलीपुरद्वार पुलिस ने समर्थकों को हटाया और स्थिति को नियंत्रण मे किया| सीपीएम अलीपुरद्वार जिला सचिव किशोर दास ने कहा कि "यह हड़ताल गरीबों और आम जनता के लिए है| एवं आम जनता ने हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है|"
Read More
सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत 8 लोग घायल

सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत 8 लोग घायल

सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला समेत 8 लोग घायल हो गए| यह घटना मंगलवार की सुबह असम सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बरबिशा न्यू टाउन इलाके में घटित हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक छोटा यात्री वाहक गाड़ी बरबिशा से अलीपुरद्वार जा रहा था तभी वह एक ट्रेलर को ओवरटेक कर पलट गया। फिर छोटी गाड़ी ने  एक और ट्रेलर को टक्कर मार दी। खबर मिलते ही बरबिशा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बचाव कार्य में जुट गई| पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे के वक्त वाहन में करीब 9 यात्री सवार थे। हालांकि सभी घायल…
Read More
विधानसभा की घटना के विरोध में सिलीगुड़ी में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

विधानसभा की घटना के विरोध में सिलीगुड़ी में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

सोमवार को हुए विधानसभा की घटना के विरोध में राज्य के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी दार्जिलिंग जिला भाजपा ने आज मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया| मंगलवार को सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन ने बर्दवान रोड से विरोध जुलूस निकाला और सिलीगुड़ी थाने के सामने जाकर धरना प्रदर्शन किया| भाजपा समर्थकों ने विधानसभा में भाजपा विधायकों पर पिटाई का आरोप लगाने और निलंबन का जमकर विरोध किया| भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तृणमूल पर आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी थाने के सामने धरना दिया|
Read More
भीषण अगलगी में गौशाला में रखी 7 बकरियां जलकर राख

भीषण अगलगी में गौशाला में रखी 7 बकरियां जलकर राख

मालदा में लगी भीषण आग में गौशाला में रखी 7 बकरियां जलकर राख हो गयी| यह घटना हरिश्चंद्रपुर-1 प्रखंड के रशीदाबाद ग्राम पंचायत के भक्तिपुर गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे घटित हुई| इस घटना में आप्ताप  हुसैन घायल हो गये|आप्ताप हुसैन ने कहा कि उन्होंने सोमवार की रात गौशाला में मच्छरों को भगाने के लिए एक कॉयल जलाया था। तत्पश्चात गौशाला में आग लग गई और वह आग फैल गयी| जिससे पूरा गौशाला जल गया| स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े लेकिन काबू नहीं कर सके। उसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गयी| तुलसीहाटा दमकल कार्यालय से एक…
Read More
भारत बंद: पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के कार्यालय 28 मार्च, 29 को खुले रहेंगे

भारत बंद: पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के कार्यालय 28 मार्च, 29 को खुले रहेंगे

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के 28-29 मार्च को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के बाद, पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि उन दिनों सभी कार्यालय खुले रहेंगे और कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के लिए अनिवार्य किया गया है। “28 और 29 मार्च, 2022 को 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल / बंद के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों और अन्य लोगों द्वारा दिए गए आह्वान के मद्देनजर, यह निर्णय लिया गया है कि राज्य द्वारा अनुदान सहायता प्रदान करने वाले सहित सभी राज्य सरकार के कार्यालय। सरकार खुली रहेगी और सभी कर्मचारी उन दिनों ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे।" "यह निर्णय…
Read More