West Bengal

मालदा : अलग-अलग स्थानों से आग्नेयास्त्र समेत पांच गिरफ्तार

मालदा : अलग-अलग स्थानों से आग्नेयास्त्र समेत पांच गिरफ्तार

 इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर विशेष अभियान चलाकर खोयार मोड़ इलाके से एक व्यक्ति को एक राउंड कारतूस और आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया| पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान शिवनाथ बसाक के रूप में हुई है। वह बागबरी इलाके का रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इंग्लिशबाजार थाने के दामोदरपुर इलाके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से एक पाइप गन, एक राउंड गोला बारूद सहित चार राउंड गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान था कि बदमाश लूट में…
Read More
बंगाल के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, बरकरार है गर्मी

बंगाल के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, बरकरार है गर्मी

 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और 24-48 घंटे के अंदर हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि इलाके में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।…
Read More
“सेफ ड्राइव सेव लाइफ” कार्यक्रम का आयोजन, निकाली गई रैली

“सेफ ड्राइव सेव लाइफ” कार्यक्रम का आयोजन, निकाली गई रैली

ओल्ड मालदा थाने की पहल पर "सेफ ड्राइव सेव लाइफ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया| ओल्ड मालदा थाने से सटे इलाके में बुधवार की सुबह सिविक वालंटियर और ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली| इस रैली में छोटे स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। रैली में राज्य सरकार के "सेफ ड्राइव सेव लाइफ" प्रोजेक्ट पर प्रकाश डाला गया। हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाने के लिए बच्चों के माध्यम से प्रचार किया गया| ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने शासन के नियमों का पालन करते हुए दिन में विभिन्न वाहन के चालकों को "सेव ड्राइव सेव लाइफ" से अवगत कराया| …
Read More
फुलेश्वरी और जोरापानी नदी के जीर्णोद्धार का काम हुआ शुरू

फुलेश्वरी और जोरापानी नदी के जीर्णोद्धार का काम हुआ शुरू

सिलीगुड़ी नगर पालिका के बोरो नंबर 3 की अध्यक्ष मिली सिन्हा ने वार्ड नंबर 21 के पार्षद कुंतल राय , नगर निगम के अधिकारियों एवं मेयर परिषद् माणिक दे के साथ मिलकर मंगलवार को वार्ड नंबर 21 के फुलेश्वरी और जोरापानी नदी के जीर्णोद्धार का काम रवींद्रनगर के शिवमोड़ से शुरू किया| गौरतलब है कि सिलीगुड़ी शहर में स्थित फुलेश्वरी नदी की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है। क्रॉसिंग पर कब्जा कर भवन का निर्माण होने से नदी में कचरा जमा हो गया है| कचरे के जमा होने से नदी का बहाव भी थम गया है| इसके लिए मेयर परिषद् माणिक डे ने मानव बुद्धि की कमी…
Read More
सिलीगुड़ी: दूसरे दिन भी हड़ताल का कोई खास असर नहीं, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन समर्थकों ने निकाला जुलूस

सिलीगुड़ी: दूसरे दिन भी हड़ताल का कोई खास असर नहीं, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन समर्थकों ने निकाला जुलूस

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी सिलीगुड़ी में हड़ताल का कोई खास असर देखने को नहीं मिला| सिलीगुड़ी में मंगलवार की सुबह से ही सरकारी व निजी वाहन हमेशा की तरह सड़कों पर चल रही हैं, साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थान खुले हैं|  हालांकि, दो दिन के इस हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं बंद हैं। इसके अलावा सिलीगुड़ी का महत्वपूर्ण बाजार बिधान मार्केट अन्य दिनों की तरह खुला हुआ है, लेकिन दुकानदारों की संख्या काफी कम है और शहर की सबसे व्यस्त सड़क हिलकार्ड रोड में दुकानें बंद हैं| साथ ही रास्ते में…
Read More