West Bengal

मतदान की गिनती होगी 2 मार्च को, स्ट्रांग रूम में रखी गई  ईवीएम मशीन

मतदान की गिनती होगी 2 मार्च को, स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीन

राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार  राज्य के नगर पालिका मतदान की गिनती 2 मार्च को होगी| मालदा के  इंग्लिशबाजार नगर पालिका और ओल्ड  मालदा नगर पालिका का मतगणना केंद्र मालदा कॉलेज में होगा| दो नगर पालिकाओं से ईवीएम मशीनें मालदा कॉलेज में लाई गयी हैं| स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन रखी गयी। कड़ी सुरक्षा के साथ  मालदा कॉलेज की घेराबंदी की गई हैं। राज्य की पुलिस स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रही है। साथ ही साथ सभी स्ट्रांग रूम में  सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 2 मार्च को सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू होगी|
Read More
आखिरकार बंगाल में सामान्य से अधिक पहुंचा तापमान, बारिश की संभावना

आखिरकार बंगाल में सामान्य से अधिक पहुंचा तापमान, बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आखिरकार फरवरी महीने के अंत और नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 31.5 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य है। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसीलिए एक बार फिर आशंका है कि तापमान में कमी हो सकती है। कोलकाता…
Read More
भाजपा ने किया बंगाल बंद का आह्वान, राज्यपाल ने आयुक्त को किया तलब

भाजपा ने किया बंगाल बंद का आह्वान, राज्यपाल ने आयुक्त को किया तलब

पश्चिम बंगाल की 108 नगर पालिकाओं में चुनाव रविवार को भारी हिंसा, विरोध प्रदर्शन, ईवीएम तोड़फोड़ और पुलिस पर बमबारी तथा पथराव के बीच संपन्न हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को 12 घंटे बंद का आह्वान किया है तो वहीं दूसरी ओर भारी हिंसा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य चुनाव आयुक्त को तलब किया है।चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शाम 5:00 बजे तक कुल 76.51 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मतदान शाम 6:30 बजे तक हुआ है इसलिए…
Read More
योग को‌ लेकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

योग को‌ लेकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नैचुरोपैथी, आयुष मंत्रालय के द्वारा और उत्तर बंगाल आदर्श योग एकेडमी के सहयोग से योग पर एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मूलतः इस शिविर में योग के उपकार और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित खाद्य अभ्यास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न स्थानों पर इस तरह के 10 शिविर लगाये जायेंगे। इस दौरान योग विशेषज्ञ शिव हाजरा, डाक्टर निर्मल बर्मन,  पार्षद दिलीप बर्मन सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान श्री बर्मन का अभिवादन किया गया। शिव हाजरा ने बताया कि योग से किस तरह स्वस्थ रहा था…
Read More
1.15 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

1.15 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अभियान चलाकर करोड़ों रुपये से अधिक मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को  गिरफ्तार किया। शुक्रवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के विशेष दल ने अभियान चलाकर छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया| यह घटना भक्तिनगर थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके की है| तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 593 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया| एनडीपीएस एक्ट के तहत एसओजी ने तस्करों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शेखावत बिस्वास, अब्दुल मजीद और वसीम अकरम के रूप में हुई हैं। तीनों मालदा जिले के रहने…
Read More