West Bengal

वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध लकड़ी के साथ तीन साइकिल की बरामद 

वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध लकड़ी के साथ तीन साइकिल की बरामद 

वन विभाग ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर कालचीनी प्रखंड के हेमिलटनगंज इलाके से शुक्रवार को अवैध लकड़ी के साथ तीन साइकिलें बरामद कीं। हालाँकि वन कर्मियों को देख कर तस्कर भागने में सफल रहे।  वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आज बक्सा बाघ परियोजना के पाना मोबाइल रेंज के वनकर्मियों ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध लकड़ी व साइकिल बरामद की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवैध लकड़ी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Read More
चाय बागान में मिला हैंड ग्रेनेड ,इलाके में हड़कंप

चाय बागान में मिला हैंड ग्रेनेड ,इलाके में हड़कंप

 सिलीगुड़ी शहर के प्रधान नगर थाना अंतर्गत मोहरगांव गुलमा चाय बागान इलाके से गुरुवार को संदिग्ध हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया गया।  घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरे  इलाके में हड़कंप मच  गया ।  जानकारी के अनुसार मोहरगांव गुलमा चाय बागान कार्यालय अंतर्गत इलाके में आज  इलाके के  लोगों ने हैंड ग्रेनेड की तरह दिखने वाली एक  वस्तु  देख प्रधान नगर थाना को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस, आईबी और सीआईडी की टीम मौके पर पहुँच कर हालातों का जायजा लिया।  सुरक्षा एजेंसियों ने   विस्फोटक की घेराबंदी कर रखी है।सीआईडी की टीम द्वारा  कल  विस्फोटक…
Read More
प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान,  बांटे गए कपड़े के थैले

प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान,  बांटे गए कपड़े के थैले

शहर में तेजी से फ़ैल रहे डेंगू की भयावहता के बीच सिलीगुड़ी नगर निगम की 25 नंबर वार्ड कमेटी की ओर से शुक्रवार को प्लास्टिक कैरी बैग को लेकर लोगों में  जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही लोगों में कपड़े के थैले बांटे गए . 25 नंबर वार्ड कमिटी और चार नंबर बोरो के सहयोग से आज  पूरे वार्ड में प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। 25 नंबर वार्ड के पार्षद जयंत साहा ने वार्डवासियों के साथ-साथ सभी शहरवासियों से प्लास्टिक कैरी बैग की जगह कपड़े अथवा जूट से बने थैले का इस्तेमाल करने की सलाह दी।  मिलनपल्ली शिशु उद्यान के सामने से निकली जागरूकता…
Read More
जलपाईगुड़ी में दिव्यांगों ने किया रक्तदान

जलपाईगुड़ी में दिव्यांगों ने किया रक्तदान

 जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल का ब्लड बैंक इन दिनों खून की भारी कमी से जूझ रहा है। अस्पतालों में खून की कमी दूर करने के लिए लिए जलपाईगुड़ी में आम लोगों के साथ साथ दिव्यांग भी आगे आ रहे हैं।  गुरुवार को सैकड़ों दिव्यांग लोगों ने रक्तदान कर एक मिसाल कायम की। व्हीलचेयर में बैठ कर ये दिव्यांग रक्तदान करने पहुंचे। बताते चले त्योहारी सीजन खत्म होते ही अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में खून की किल्लत हो जाती है, जिले का इकलौता ब्लड बैंक खून की कमी से जुझ रहा है। ऐसे में मयनागुड़ी स्वामी विवेकानंद विकलांग कल्याण संघ ने दिव्यांगों के…
Read More
बाघपुल से होकर लंबा होता जोखिम भरा सफर

बाघपुल से होकर लंबा होता जोखिम भरा सफर

 सेवक के कोरोनेशन ब्रिज के लिए विकल्प सेतु के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू हुए तीन साल बीत गए। लेकिन अभी तक इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से सेवक के लिए वैकल्पिक पुल निर्माण की कागजी प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, डीपीआर तैयार करने के लिए गैरसरकारी संगठनों को नियुक्त करने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। गुजरात में मोरबी झूला पुल हादसे के मद्देनजर स्थानीय निवासियों के एक वर्ग का सवाल है कि पुराने सेवक पुल पर जोखिम का सफर और कितने दिन चलेगा? सेवक बाजार…
Read More