07
Feb
गोरखालैंड की मांग के बाद अब पश्चिम बंगाल में एक बार फिर अलग 'कामतापपुर' राज्य की मांग ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को सिलीगुड़ी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'कामतापपुर स्टेट डिमांड काउंसिल' ने आधिकारिक तौर पर इस मांग को दोहराया। काउंसिल ने न केवल अलग राज्य की मांग की, बल्कि अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आगामी 15 फरवरी को पूरे उत्तर बंगाल में 'रेल रोको' कार्यक्रम की घोषणा भी की है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उठी इस मांग ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। केंद्र सरकार पर निशाना: संगठन का आरोप…
