West Bengal

कूचबिहार में रिहायशी इलाके में घुसा हाथियों का झुंड, एक घायल

कूचबिहार में रिहायशी इलाके में घुसा हाथियों का झुंड, एक घायल

दिनहाटा के मातलहाट ग्राम पंचायत क्षेत्र में कल सुबह छह हाथियों का एक समूह देखा गया। कल पूरे दिन प्रयास के बाद वन विभाग हाथियों के दल को जंगल में लौटाने में विफल रहा। दिन भर की सैर के बाद 6 हाथियों का समूह शीतलाकुची में घूम रहा है। आज सुबह शीतलकुची में हाथी के हमले में अब्दुल लतीफ मियां नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे बचाकर माथाभांगा महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे कूचबिहार रेफर कर दिया। बताया गया है कि उस व्यक्ति के पैर और छाती में चोट लगी है। हाथी के हमले…
Read More
बड़ी संख्या में डिजिटल राशन कार्ड सड़क किनारे से बरामद

बड़ी संख्या में डिजिटल राशन कार्ड सड़क किनारे से बरामद

एक ओर राज्य भर में राशन भ्रष्टाचार को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं गुरुवार को रायगंज में बड़ी संख्या में डिजिटल राशन कार्ड सड़क किनारे से बरामद किये गये। घटना रायगंज शहर के वार्ड नंबर 1 के पूर्वी सुदर्शनपुर के मास्टरपाड़ा इलाके में घटी। सूचना मिलने पर रायगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राशन कार्डों को जब्त किये। उधर, सुबह से ही यह घटना स्थानीय लोगों के बीच फैल गयी है। कौतूहलवश स्थानीय लोग और सड़क पर चलने वाले आम लोग वहां जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब राज्य में राशन भ्रष्टाचार को लेकर हंगामा मचा हुआ…
Read More
सिलीगुड़ी में सिटी ऑटो चालक की पिटाई, विरोध में चालकों ने रोकी गाड़ी

सिलीगुड़ी में सिटी ऑटो चालक की पिटाई, विरोध में चालकों ने रोकी गाड़ी

सिलीगुड़ी के चंपासारी में एक सिटी ऑटो चालक की पिटाई का आरोप टोटो चालकों पर लगा है। घटना के विरोध में सिटी ऑटो चालक आंदोलन में शामिल हो गये। आरोप है कि बुधवार की सुबह चंपासारी में एक सिटी ऑटो चालक की पिटाई की गयी। इसके बाद घटना सामने आने के बाद शहर के विभिन्न मार्गों पर सिटी ऑटो बंद कर दिये गये। सैकड़ों सिटी ऑटो चालक मल्लागुड़ी के हिलकार्ट रोड पर जमा हो गये। इसके बाद उन्होंने ऑटो परिचालन बंद कर दिया। हिलकार्ट रोड समेत विभिन्न मार्गों पर ऑटो बंद कर दिये गये। आरोपी टोटो चालकों को गिरफ्तार करने…
Read More
चाय बागान के अंदर मिले तेंदुए के 2 शावक

चाय बागान के अंदर मिले तेंदुए के 2 शावक

डुआर्स के मेटेली ब्लॉक में किलकोट चाय बागान के अंदर तेंदुए के शावकों का एक जोड़ा देखा गया। सोमवार की सुबह किलकोट चाय बागान के सेक्शन नंबर 17 के अंदर काम कर रहे मजदूरों की नजर तेंदुए के 2 शावकों पर पड़ी। खबर फैलते ही इलाके में काफी लोग जमा हो गये। मजदूरों ने कुछ देर के लिए उस इलाके में काम करना बंद कर दिया खबर सुनते ही खुनिया रेंज के वनकर्मी आये और शावकों को बगीचे में रहने दिया व किसी को आसपास आने से मना किया। साथ ही वे आम लोगों पर भी नजर रख रहे हैं…
Read More
जलपाईगुड़ी की पारंपरिक राजबाड़ी में महाषष्ठी की पूजा शुरू

जलपाईगुड़ी की पारंपरिक राजबाड़ी में महाषष्ठी की पूजा शुरू

जलपाईगुड़ी की पारंपरिक राजबाड़ी में महाषष्ठी की  पूजा शुरू हो गयी है। इस वर्ष पूजा के 514 वें वर्ष हैं। जलपाईगुड़ी बैकंठपुर राजबाड़ी की महाषष्ठी राज पुरोहित शिबू घोषाल के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई। राजबाड़ी पूजा के अवसर पर राजबाड़ी परिसर में पुलिस बल  तैनात किये गए थे। महाषष्ठी पूजा में  राजपरिवार के सदस्य उपस्थित थे।
Read More