अलीपुरद्वार में हाथियों के झुंड ने रौंदे आलु के खेत

अलीपुरद्वार में हाथियों के झुंड ने रौंदे आलु के खेत

बुधवार की देर रात हाथियों का झुंड फालाकाटा ब्लॉक के पश्चिमी शालकुमार व छोटा शालकुमार गांव में घुस गया। हाथियों के हमले से क्षेत्र की कई बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है। आलू के खेतों को हाथियों के झुंड ने बुरी तरह से रौंद डाला है। इस बीच स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि वनकर्मी सूचना मिलने के बाद भी समय पर नहीं आए। वन विभाग के अनुसार प्रभावित लोग आवेदन कर सकते हैं, सरकार के नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
Read More
निर्धारित समय से आठ दिन पहले पूरी तरह से खोला जा रहा है सांतरागाछी पुल

निर्धारित समय से आठ दिन पहले पूरी तरह से खोला जा रहा है सांतरागाछी पुल

संतरागाछी ब्रिज को 23 दिसंबर की सुबह से खोला जा रहा है । सांतरागाछी पुल को निर्धारित समय से आठ दिन पहले पूरी तरह से खोला जा रहा है इससे पहले मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि संतरागाछी पुल की मरम्मत का काम क्रिसमस से पहले पूरा कर लिया जाए 31 दिसंबर तक की डेडलाइन के बावजूद पीडब्ल्यूडी तेजी से काम कर रहा है व अगले 23 दिसंबर की सुबह से संतरागाछी सेतु पूरी तरह खोल दिये जाने की जानकारी दी गयी है।
Read More
उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर दोलांचन नदी में प्रशासन की निगरानी के अभाव में रेत की चोरी

उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर दोलांचन नदी में प्रशासन की निगरानी के अभाव में रेत की चोरी

उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर दोलांचन नदी में दिन दहाड़े प्रशासन के नाक के नीचे से धरल्ले से रेत की चोरी चल रही है। इसके कारण नदी का वास्तु तंत्र एक प्रकार से क्षतीग्रस्त हो रहा है। घटना से स्थानीय लोग भी काफी परेशान है। वहीं लोगों का कहना है कि इस तरह से रेत की चोरी से इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है तो वहीं सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा है। बार बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की इस दिशा में कोई निगरानी नहीं है। बुधवार को इलाके में मीडिया वालों का कैमरा…
Read More
दार्जिलिंग के संतरे से पटा जलपाईगुड़ी का बाजार

दार्जिलिंग के संतरे से पटा जलपाईगुड़ी का बाजार

दिसंबर का महीना आते ही पिकनिक, स्कूल स्पोर्ट्स के साथ ही याद आता है दार्जिलिंग खट्टा मीठा, स्वादिस्ट संतरा। पहाड़ी संतरे अपनी सुगंध और मिठास के कारण लोकप्रिय हैं। तो इस बार भी दिसंबर महीने के साथ ही लोगों की डिमांड को देखते हुई जलपाईगुड़ी शहर दार्जिलिंग के संतरों से ढका गय है। सुबह सात बजे से संतरे की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है। दार्जिलिंग के संतरे और नींबू का स्वाद लेने के लिए ग्राहकों का तांता लगा हुआ है।कारोबार अच्छा चल रहा है और पहाड़ों से नीचे व्यापार के लिए आने वाले व्यापारी भी काफी खुश हैं।…
Read More
घर के बाथरूम में घुसा भालू, इलाके में हड़कंप 

घर के बाथरूम में घुसा भालू, इलाके में हड़कंप 

कुमारग्राम प्रखंड के भूटान सीमा के पागलारहाट से सटे इलाके में भालू का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कल देर रात एक भालू इलाके के एक व्यक्ति के घर के बाथरूम में घुस गया। बाथरूम से भालू के घुसने के खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही वन विभाग घटनस्थल पर पहुंचकर  एक मकान से भालू को बरामद किया। भालू के पकडे जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहात की सांस ली। बताया जाता है भालू के बाथरूम में घुसते ही  घर के मालिक ने तुरंत बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया और इसकी सूचना वन…
Read More