सिक्किम ज्वाइंट एक्शन काउंसिल के हड़ताल से भारी संख्या में पर्यटक सिलीगुड़ी में फंसे

सिक्किम ज्वाइंट एक्शन काउंसिल के हड़ताल से भारी संख्या में पर्यटक सिलीगुड़ी में फंसे

सिक्किम ज्वाइंट एक्शन काउंसिल ने सिक्किम में रह रहे नेपालियों को टैक्स से जुड़े एक मामले में आप्रवासियों के रूप में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के विरोध में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। उत्तर बंगाल के पर्यटन उद्योग पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ा है। सिलीगुड़ी के एसएनटी बस टर्मिनस में भारी संख्या में पर्यटक फंसे नजर आये। पता चला है कि बंद के समर्थकों ने अनुरोध किया है कि पर्यटक शाम 6 बजे तक सिक्किम में प्रवेश न करें। जिसके कारण दूर दराज से सिक्किम घूमने आये पर्यटकों को समय और पैसे का भारी नुकसान हुआ है।…
Read More
देर रात लगी भीषण आग में कई दुकानें जल कर खाक

देर रात लगी भीषण आग में कई दुकानें जल कर खाक

इस्लामपुर थाने के रामगंज बाजार में देर रात लगी भीषण आग में कई दुकानें जल कर खाक हो गयीं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आग कचरे के ढेर से लगी होगी। ज्ञात हुआ है कि स्थानीय लोगों ने देर रात अचानक आग को देखा। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कपड़े की दुकानों समेत कई अन्य दुकानों ने फैल गई। पहले तो स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। बाद में इस्लामपुर थाने की रामगंज चौकी और इस्लामपुर फायर ब्रिगेड की पुलिस को सूचना दी गई।…
Read More
अवकासप्राप्त पुलिस अधिकारी श्यामल पाल दूसरी बार बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

अवकासप्राप्त पुलिस अधिकारी श्यामल पाल दूसरी बार बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नवग्राम निवासी अवकासप्राप्त पुलिसकर्मी श्यामल पाल ने 5 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक मीट में 4 गोल्ड सहित ट्रिपल जंप में रिकॉर्ड करने के अलावा प्लेयर ऑफ द ईयर सेलेक्शन को बरकरार रखा है। हैदराबाद में आयोजित 5वीं मास्टर्स एथलेटिक मीट में सिलीगुड़ी के पूर्व पुलिस अधिकारी ने 4 स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। श्यामल पाल इस जीत से बहुत खुश हैं और कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। श्यामल पाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस मास्टर मीट में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि ट्रिपल जंप…
Read More
ग्राम पंचायत सदस्य व उप प्रधान भाजपा छोड़ तृणमूल में हुए शामिल

ग्राम पंचायत सदस्य व उप प्रधान भाजपा छोड़ तृणमूल में हुए शामिल

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा में बड़ी दरार। कूचबिहार जिले में भाजपा के कब्जे वाले एकमात्र ग्राम पंचायत, घोकसडांगा ग्राम पंचायत के सदस्य व उप प्रधान भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गए। कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में उस ग्राम पंचायत के उप प्रधान राजू सरकार और पंचायत सदस्य अधीर सरकार ने कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक के हाथों से तृणमूल कांग्रेस का झंडा थाम पार्टी में शामिल हुए। कूचबिहार जिले की 128 ग्राम पंचायतों में से वर्तमान में भाजपा के पास यही एकमात्र ग्राम पंचायत है। उस ग्राम पंचायत के 14…
Read More
बीएसएफ कैंप में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

बीएसएफ कैंप में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

सोमवार सुबह तृणमूल प्रखंड अध्यक्ष गुलाम रसूल मोनी ने बीएसएफ के 72 वें बटालियन की ओर से उत्तर दिनाजपुर जिला गोआलपोखर नंबर 1 ब्लॉक के फूलबाड़ी बीएसएफ कैंप में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का फीता काटा। इस शिविर में बीएसएफ ने क्षेत्र के आम लोगों को चिकित्सा उपचार और मुफ्त दवाइयां प्रदान की। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में गुआ गांव ग्राम पंचायत प्रधान अख्तर आलम सहित बीएसएफ के उच्च पदस्थ अधिकारी उपस्थित थे।
Read More