मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी सेवक साथी शाखा ने श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में स्थापित किया अमृतधारा वाटर कूलर

मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी सेवक साथी शाखा ने श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में स्थापित किया अमृतधारा वाटर कूलर

मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी सेवक साथी शाखा ने 2023-24 के कार्यकाल का तीसरा स्थायी अमृतधारा वाटर कूलर 18 मई 2023 गुरुवार को देवीडांगा स्थित श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में स्थापित किया है। स्वर्गीय नवरतन मल घोषाल की प्रेममय स्मृति में स्थापित अमृतधारा वाटर कूलर का उद्घाटन सुशीला देवी घोषाल ने किया। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सेवक साथी शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष युवा मोहित अग्रवाल, प्रांतीय सचिव युवा संदीप घोषाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा सुमित अग्रवाल, एवं राज्य संयोजक युवा आशीष मलाका कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अमृतधारा वाटर कूलर स्थापित किए जाने के मौके पर साथी शाखा के सदस्यों…
Read More
एनजेपी मजदूर संघ ने एडीआरएम कार्यालय पर दिया धरना

एनजेपी मजदूर संघ ने एडीआरएम कार्यालय पर दिया धरना

कटिहार डिविजन को देखरेख व अलीपुरद्वार डिविजन को बंदे भारत एक्सप्रेस के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। रेलवे के इस फैसले के खिलाफ एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन की एनजेपी शाखा आंदोलन में शामिल हो गई है। इस मांग को लेकर गुरुवार को एनजेपी एडीआरएम कार्यालय पर धरना दिया गया। बंदे भारत के प्रबंधन की जिम्मेदारी अलीपुरद्वार से एनजेपी को हस्तांतरित की जाए। इसी मांग को लेकर गुरुवार को मजदूर संघ की ओर से एडीआरएम कार्यालय पर धरना दिया गया।
Read More
कूचबिहार के टाका गाछ क्षेत्र में तेंदुए का आतंक

कूचबिहार के टाका गाछ क्षेत्र में तेंदुए का आतंक

कूचबिहार 2 ब्लॉक उत्तर टाका गाछ क्षेत्र में सुबह से ही तेंदुए का आतंक है। आज सुबह क्षेत्र के स्थानीय निवासी सजहान मियां जलाशय में मछली पकड़ने गए तो उन्हें एक तेंदुआ दिखाई दिया। जलाशय के बगल में घना जंगल है। उस व्यक्ति ने दावा किया कि लेपार्ड जंगल में प्रवेश किया है। स्वाभाविक रूप से पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग को सूचना दी तो वन विभाग के कर्मचारी मौके पर गए और पैरों के निशान एकत्र करने में जुट गए और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। हालांकि, वन विभाग के…
Read More
बंगाल के राष्ट्रवाद आंदोलन में शहीद डॉ. मुकुंद मजूमदार की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन

बंगाल के राष्ट्रवाद आंदोलन में शहीद डॉ. मुकुंद मजूमदार की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन

बंगाल के राष्ट्रवाद आंदोलन में शहीद डॉ. मुकुंद मजूमदार की जीवनी पर आधारित पुस्तक का सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में विमोचन किया गया। इस दौरान सिलीगुड़ी में डॉ. मुकुंद राय मजूमदार के नाम पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर बांग्ला एवं बांग्ला भाषा बचाओ समिति ने आवाज उठायी। उन्होंने बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकार वार्ता कर इस तरह की मांग उठाई। डॉ. मुकुंद राय मजूमदार बंगाली और बांग्ला भाषा संरक्षण समिति के अध्यक्ष थे। बंगाल के राष्ट्रवाद आंदोलन में वे शहीद हो गए। संगठन के सदस्यों ने उनकी स्मृति में सिलीगुड़ी में उनके नाम पर एक सड़क का…
Read More
स्कूल के समर प्रोजेक्ट में छात्राओं ने जाना सड़क सेफ्टी के विभिन्न नियम

स्कूल के समर प्रोजेक्ट में छात्राओं ने जाना सड़क सेफ्टी के विभिन्न नियम

जागरूकता से सड़क दुर्घटनाएं कम हो रही हैं। स्कूल के समर प्रोजेक्ट का अनुभव लेने आए जलपाईगुड़ी मारवाड़ी विद्यालय के छात्राओं ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां हासिल की। बुधवार को जलपाईगुड़ी ट्रैफिक पुलिस विभाग ने स्कूली छात्राओं को सड़क सुरक्षा के मुद्दों से अवगत कराने की पहल की। प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों में विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार करने का कार्य चल रहा है। छात्र भविष्य में किस प्रकार समाज को आगे ले जा सकते हैं, समाज को किस प्रकार से सहयोग कर सकते हैं यह उन्हें समझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।…
Read More