पंचायत चुनाव को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित

पंचायत चुनाव को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित

कूचबिहार के लैंसडाउन हॉल में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई। सर्वदलीय बैठक में वाममोर्चा और भाजपा ने पंचायत चुनाव केंद्रीय बलों द्वारा कराने की मांग की। वहीं, विपक्ष का आरोप है कि राज्य पुलिस के रहते शांतिपूर्ण चुनाव कभी संभव नहीं है। भाजपा और फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि कई जगहों पर विपक्षी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है। एक ओर जहां सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा के अलावा नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा को बढ़ाने की मांग की गई। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने राज्य पुलिस…
Read More
सिलीगुड़ी में 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू

सिलीगुड़ी में 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू

सिलीगुड़ी में शुक्रवार से 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू हो गया है। यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। यहां देश-विदेश से तरह-तरह के आम आते हैं।इस फेस्टिवल में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल समेत पूरे पश्चिम बंगाल से आम की विभिन्न प्रजातियों को लाया गया है। यहां आम के विभिन्न स्टॉल हैं। एक भारतीय संस्था नेपाल पर्यटन के सहयोग से इस उत्सव का आयोजन कर रही है। इस उत्सव के माध्यम से आम की खपत और आम से जुड़े किसानों को बढ़ावा देने और इस फल को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग उत्पादकों ने अपने-अपने…
Read More
पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आदर्श विवाह के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ियों का सम्मान

पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आदर्श विवाह के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ियों का सम्मान

पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मॅट्रिमोनी एवं समाज सुधार प्रकल्प के अंतर्गत आदर्श विवाह का उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु तीन नवविवाहित जोड़ो( आकाश अग्रवाल-चंचल अग्रवाल कालचीनी, निर्मल लाडिया-स्वीटी लाडिया रिसड़ा, यतीश अग्रवाल- ऋतु अग्रवाल दुर्गापुर) का सम्मान किया गया। इन सभी ने आदर्श विवाह के अनुसार प्रिवेडिंग फोटोशूट एवं बैचलर्स पार्टी जैसी कुप्रथा का बहिष्कार किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेंद्र जी भट्टड़ द्वारा सम्मान पत्र का विमोचन किया गया एवं साथ नवविवाहित जोड़ो को शुभकामनाएं भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित…
Read More
अलीपुरद्वार जिले में यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल ट्राइबल ऑर्गेनाइजेशन ने किया पथावरोध

अलीपुरद्वार जिले में यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल ट्राइबल ऑर्गेनाइजेशन ने किया पथावरोध

सरकारी समर्थन से सीआरआई रिपोर्ट में फेरबदल कर आदिवासी इतिहास को आदिवासी क्षत्रिय कुर्मियों, कुर्मियों के एसटी नामांकन द्वारा विकृत किया जा रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल ट्राइबल ऑर्गेनाइजेशन ने इसके विरोध में 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है। कालचीनी प्रखंड के हैमिल्टनगंज में गुरुवार सुबह से मांझी परगना वेलफेयर सोसायटी के सदस्य बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे।संगठन के जिला नेताओं ने कहा कि हमने इस बंद का समर्थन किया। हालांकि जिले के अन्य हिस्सों में स्थिति सामान्य रही।
Read More
दवा व्यवसायी का फंदे से लटकता शव बरामद, इलाके में सनसनी

दवा व्यवसायी का फंदे से लटकता शव बरामद, इलाके में सनसनी

खुद की ही दवा की दुकान में व्यवसायी का फंदे से लटका शव बरामद हुआ। घटना को लेकर अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा के सुभाषपल्ली इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृत दवा विक्रेता का नाम बादल चक्रवर्ती है। जानकारी मिली है कि यह व्यवसायी पहले सरकारी कर्मचारी था और सेवानिवृत्ति के बाद उसने दवा की दुकान खोली। फालाकाटा में उसके घर के पास दवा की दुकान पर मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने दुकान खोली तो मालिक को दुकान में लटका देखा। कर्मचारी घबराकर मालिक के घर जाकर उनके बेटे व रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। फिर सभी आसपास के…
Read More