लगातार बारिश में सेवक के पास ढहा एनएच 10, मरम्मत का काम भी हो रहा बाधित

लगातार बारिश में सेवक के पास ढहा एनएच 10, मरम्मत का काम भी हो रहा बाधित

गुरुवार से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पश्चिम बंगाल और सिक्किम का राष्ट्रीय राजमार्ग 10 सेवक के पास टूटकर ध्वस्त हो गया। सड़क ढहने से यातायात बाधित हो गया। गुरुवार सुबह से ही दार्जिलिंग जिले भर में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसी तरह, रात भर लगातार भारी बारिश के कारण शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल और सिक्किम की जीवन रेखा राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर सेवक के पास ढह गई। इससे सिक्किम के साथ पश्चिम बंगाल का संपर्क टूट गया। हालांकि घटना की खबर मिलने के बाद प्रशासन ने ढही सड़क को मरम्मत करने का काम शुरू कर…
Read More
सुबह से मुसलाधार बारिश से सिलीगुड़ी के कई इलाके जलमग्न

सुबह से मुसलाधार बारिश से सिलीगुड़ी के कई इलाके जलमग्न

दार्जिलिंग जिले के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बुधवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर बंगाल के पांच जिलों के अलावा दार्जिलिंग, कलिम्पोंग जिलों में भी बारिश हुई है। लगातार बारिश के कारण सिलीगुड़ी नगरनिगम के वार्ड नंबर 31 और 32 के अशोकनगर सहित बड़े इलाके जलमग्न हैं। लगभग घुटने तक पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। कई घरों में पानी घुस गया है। हर साल की तरह इस साल भी इलाके में पानी भर जाने से इलाके के लोगों को दिक्कतों का सामना…
Read More
रात से सुबह तक लगातार बारिश धुपगुड़ी नगर पालिका के कई वार्ड जलमग्न

रात से सुबह तक लगातार बारिश धुपगुड़ी नगर पालिका के कई वार्ड जलमग्न

धुपगुड़ी नगर पालिका के कुछ वार्ड रात से सुबह तक लगातार बारिश के कारण जलमग्न हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण धुपगुड़ी नगर पालिका के वार्ड 3, 11, 14, 15 के कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है और निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। माएर थान के पास धुपगुड़ी फालाकाटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव हो गया है। जिसके कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं. स्थानीय नगर निगम प्रशासन को सूचित करने…
Read More
गणना में पिछड़ते ही तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने बैलेट पेपर पर डाला पानी

गणना में पिछड़ते ही तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने बैलेट पेपर पर डाला पानी

गणना में पिछड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी ने बैलेट पेपर पर डाला पानी। जिसे लेकर कूचबिहार के एक ब्लॉक के मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा शुरू हो गया है। मालूम हो कि उस मतगणना केंद्र में फोलिमारी ग्राम पंचायत की मतगणना चल रही थी। बूथ संख्या 4/41 का बैलेट बॉक्स खोलने पर देखा जा सकता है कि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रिंकू रॉय राजभर को 144 में से केवल दो वोट मिले। बाकी सभी मतपत्रों पर भाजपा के चुनाव चिह्न की मुहर लगी है।आरोप है कि इससे नाराज होकर तृणमूल प्रत्याशी ने बैलेट बॉक्स पर पानी डाल दिया। जिसके…
Read More
अलीपुरद्वार जिले के भाटपाड़ा चाय बागान में दोबारा मतदान शुरू

अलीपुरद्वार जिले के भाटपाड़ा चाय बागान में दोबारा मतदान शुरू

अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी भाटपाड़ा चाय बागान में बूथ संख्या 11/142 पर दोबारा चुनाव शुरू हो गया है। बूथ संख्या 142 पर सोमवार सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1058 है। इस संबंध में गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दिन इस बूथ पर मतपेटियों को जला दिया गया था।
Read More