21
Nov
अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी बाजार इलाके में व्यवसायी और उनके पिता पर जानलेवा हमला किया गया। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय निवासी और व्यवसायी मंगलवार सुबह से ही दुकानें बंद रखकर अलीपुरद्वार राज्य मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर की शाम कालचीनी इलाके में चाय विक्रेता बिकास साह की दुकान पर एक युवक नशे की हालत में आया और उससे झगड़ा करने लगा। आरोप है कि युवक चाय विक्रेता बिकास साहा पर धारदार हथियार से उसके सिर पर…
