सिलीगुड़ी नगर निगम ने फिर से अवैध निर्माण तोड़ा

सिलीगुड़ी नगर निगम ने फिर से अवैध निर्माण तोड़ा

सिलीगुड़ी नगर निगम शहर में एक के बाद एक पनप रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसे ही एक अवैध निर्माण को सिलीगुड़ी नगर पालिका ने शनिवार को ध्वस्त कर दिया। वार्ड संख्या 30 के गोपाल मोड़ से सटे इलाके में मिताली पाल नामक निवासी ने चारदीवारी पर अवैध रूप से घर का निर्माण कर लिया था। जब पड़ोसियों ने इस निर्माण के खिलाफ नगर पालिका से शिकायत की, तो नगर पालिका ने मिताली देवी को निर्माण तोड़ने की सूचना दी। लेकिन मिताली देवी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आखिरकार शनिवार को नगर पालिका खुद पुलिस…
Read More
दिन के उजाले में गांव में घूमता नजर आया जंगली हाथियों का झुंड

दिन के उजाले में गांव में घूमता नजर आया जंगली हाथियों का झुंड

फिर एक बार दिन के उजाले में जंगली हाथियों का झुंड गांव में घूमता नजर आया। घटना शुक्रवार सुबह मदारीहाट के मेघनाथ साहा नगर और प्रधान नगर इलाके में घटी। शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों व विभिन्न गतिविधियों के लिए निकले लोगों का सामना जंगली हाथियों से हो गया। आज सुबह जलदापाड़ा नेशनल पार्क के जंगल से 5 जंगली हाथी इलाके में घुस आये और बेतहाशा घूमने लगे। कई सड़कों पर हाथियों के झुंड से लोगों का सामना होने पर वह अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आये। हालांकि किसी जान माल के नुकसान की खबर…
Read More
ठंड आते ही कूचबिहार के शिव देघी में मोहन (विशाल प्रजाति का कछुआ) की मौत शुरू

ठंड आते ही कूचबिहार के शिव देघी में मोहन (विशाल प्रजाति का कछुआ) की मौत शुरू

ठंड आते ही बाणेश्वर के शिव देघी में मोहन ( विशाल प्रजाति का कछुआ) की मौत शुरू हो गयी। स्थानीय निवासियों को आज सुबह मोहन का शव मिला। वन विभाग के कर्मचारी मृत विशाल कछुआ को ले गए। इधर एक मोहन की मौत के साथ ही कई मोहन बीमार पड़ गये हैं। मोहन रक्षा समिति ने मोहन की मौत को लेकर प्रशासन की उदासीनता की शिकायत की है। अक्टूबर 2022 में भी मोहन की मौत शुरू हुई थी। उस दौरान कई मोहनों की मृत्यु के बाद, प्रशासन ने उपचार करना शुरू कर दिया और पंप लगाकर तालाबों से ठंडे पानी…
Read More
तीस्ता किनारे आया 20 हाथियों का एक झुंड, लोगों में दिखा आतंक के साथ उत्साह

तीस्ता किनारे आया 20 हाथियों का एक झुंड, लोगों में दिखा आतंक के साथ उत्साह

जलपाईगुड़ी के तीस्ता पुल से सटे इलाके में 20 हाथियों का एक हाथियों का झुंड दिखा। झुंड भोजन की तलाश में तीस्ता नदी पर आया था। गुरुवार की सुबह हाथियों का एक दल तीस्ता रेलवे ब्रिज के किनारे आ गया। तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पाकर वन विभाग मौके पर पहुंचा। वनकर्मियों का कहना है कि हाथी जंगल से निकलकर नदी-नालों में विचरण कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि हाथियों का समूह जलपाईगुड़ी बैकंठपुर जंगल से रंगधामाली, सदर ब्लॉक के छतरापार, पहाड़पुर ग्राम पंचायत के ठेंगीपारा, छोटा चौधरीपारा इलाके से आया था। हाथियों के इस बड़े…
Read More
बाइसन के हमले में महिला घायल

बाइसन के हमले में महिला घायल

कूचबिहार 2 नंबर ब्लॉक के पुंडीबारी 2 नंबर ग्राम पंचायत के दक्षिण कलेर के कुठी इलाके में बाइसन के हमले में एक महिला घायल हो गयी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे स्थानीय निवासियों ने बाइसन को देखा। बाइसन के मोहल्ले में घुसते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने बाइसन को देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद बाइसन को पकड़ कर वापस जंगल ले गए।
Read More