North Bengal

सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत 8 लोग घायल

सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत 8 लोग घायल

सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला समेत 8 लोग घायल हो गए| यह घटना मंगलवार की सुबह असम सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बरबिशा न्यू टाउन इलाके में घटित हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक छोटा यात्री वाहक गाड़ी बरबिशा से अलीपुरद्वार जा रहा था तभी वह एक ट्रेलर को ओवरटेक कर पलट गया। फिर छोटी गाड़ी ने  एक और ट्रेलर को टक्कर मार दी। खबर मिलते ही बरबिशा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बचाव कार्य में जुट गई| पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे के वक्त वाहन में करीब 9 यात्री सवार थे। हालांकि सभी घायल…
Read More
विधानसभा की घटना के विरोध में सिलीगुड़ी में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

विधानसभा की घटना के विरोध में सिलीगुड़ी में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

सोमवार को हुए विधानसभा की घटना के विरोध में राज्य के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी दार्जिलिंग जिला भाजपा ने आज मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया| मंगलवार को सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन ने बर्दवान रोड से विरोध जुलूस निकाला और सिलीगुड़ी थाने के सामने जाकर धरना प्रदर्शन किया| भाजपा समर्थकों ने विधानसभा में भाजपा विधायकों पर पिटाई का आरोप लगाने और निलंबन का जमकर विरोध किया| भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तृणमूल पर आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी थाने के सामने धरना दिया|
Read More
खेत में मिला दतैल हाथी का शव , इलाके में सनसनी

खेत में मिला दतैल हाथी का शव , इलाके में सनसनी

बैकुंठपुर वन विभाग के महाराज घाट इलाके में  सब्जी के खेत से एक दतैल हाथी का शव  बरामद  किये जाने  को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच  गया।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने कद्दू के खेत में एक वयस्क नर दतैल हाथी का शव पड़ा देखा| हाथी के शव के पास रासायनिक खाद का थैला पड़ा था। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस रासायनिक खाद के सेवन से हाथी की मौत हुई होगी। घटना की सूचना  तत्काल बेलाकोबा रेंज कार्यालय को सूचना दी। खबर मिलते ही वन अधिकारी अपनी टीम के साथ  मौके पर पहुंचे। वन…
Read More
पार्षद बनने के बाद रवींद्रनाथ घोष ने किया विपक्षी पार्षद के वार्ड में जाकर व्यक्तिगत रूप से कार्य की निगरानी

पार्षद बनने के बाद रवींद्रनाथ घोष ने किया विपक्षी पार्षद के वार्ड में जाकर व्यक्तिगत रूप से कार्य की निगरानी

कूचबिहार के तृणमूल कांग्रेस के नेता रवींद्रनाथ घोष को उपचुनाव उपचुनाव जीतने के बाद कूचबिहार नगर पालिका का अध्यक्ष बनाया गया| साथ ही साथ नगर पालिका के दो वार्डों में सीपीएम प्रत्याशी ने जीत हासिल की। कूचबिहार के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष सीपीआईएम पार्षद दीपक सरकार के वार्ड नंबर 13 में नगर निगम के कार्यकर्ताओं का काम देखने पहुंचे। जीत के बाद नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष भाजपा उम्मीदवार पंकज बुखारा, जो चुनाव में उनके खिलाफ खड़े थे, उनके घर शिष्टाचार भेंट करने गए और घर के हर सदस्य से मिले। शनिवार को रवींद्रनाथ घोष को विपक्षी पार्षद के वार्ड में जाकर व्यक्तिगत रूप…
Read More
दर्दनाक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला समेत 3 लोगों की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला समेत 3 लोगों की हुई मौत

सिलीगुड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गयी| इस घटना से सिलीगुड़ी में हड़कंप मच गया है| यह घटना गुरुवार की सुबह करीब 2 बजे सिलीगुड़ी के पास नौकाघाट के पोराझार इलाके में घटित हुई| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  एक एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई। इससे गर्भवती महिला अनीशा राय, उसकी सास लीला राय और चालक अभिषेक विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति कपिल बरेल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला है कि गर्भवती महिला अनीशा राय का कलिम्पोंग अस्पताल में…
Read More