North Bengal

चाय बागान में घुसा बाइसन, लोगों में दहशत

चाय बागान में घुसा बाइसन, लोगों में दहशत

सोमवार सुबह एक बाइसन जंगल से निकलकर बिन्नागुरी चाय बागान इलाके में आ घुसा। स्थानीय लोगों ने बताया बाइसन रेती के जंगल से निकलकर आज सुबह बानरहाट चाय बागान के  मोराघाट चाय बागान को पार कर रास्ता भटक कर बिन्नागुरी चाय बागान में जा धमका। खबर मिलते ही वन विभाग के बिन्नागुरी वाइल्ड लाइफ  स्कॉयर्ड  के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बाइसन को वापस जंगल खदेड़ने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बाइसन को रेती जंगल में वापस भेजा जा सका। बाइसन के जंगल लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Read More
40 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

40 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

40 लाख रुपये के ब्राउन शुगर  के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। घटना बागडोगरा के जंगलीबाबा मोड़ से सटे इलाके की है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एसओजी व बागडोगरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 400 ग्राम ब्राउन शुगर सहित एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार युवक मोहम्मद असलम नक्सलबाड़ी का रहने वाला है। आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
Read More
मालदा में जनप्रिय हैं कलाई दाल की रोटियां 

मालदा में जनप्रिय हैं कलाई दाल की रोटियां 

मालदा शहर में इन दिनों सर्दियों के मौसम में टिन्ड रोटियां बिक रही है. यह रोटी मालदा शहर में काफी लोकप्रिय हो गयी है. वर्तमान में मालदा शहर के कई चौराहों से लेकर जिला प्रशासनिक भवन परिसर तक और सड़क किनारे टिन्ड रोटियां बिक रहीं हैं. केवल सर्दी के मौसम में ही नहीं, बल्कि पूरे साल भर मालदह कस्बे में हाथ से बनी रोटियां बिकती है. बहुत से लोग अब इस रोटी को खा रहे हैं। क्योंकि यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही गुणकारी भी होता है। यह उड़द दाल और चावल को मिलाकर आटा बनाया जाता है. आटे…
Read More
जॉन बारला ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

जॉन बारला ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

केंद्रीय अल्पसंख्यक विकास राज्य मंत्री जॉन बारला ने गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद शनिवार को तूफानगंज अदालत में आत्मसमर्पण किया। आज वह पहले तूफ़ानगंज में भाजपा पार्टी कार्यालय आए और बाद में तूफ़ानगंज अदालत में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है केंद्रीय मंत्री जॉन बारला के खिलाफ बिना अनुमति के रैली निकालने के एक मामले में अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 
Read More
चाय बागान में मिले तेंदुए के तीन शावक, इलाके में हड़कंप

चाय बागान में मिले तेंदुए के तीन शावक, इलाके में हड़कंप

 सिलीगुड़ी महकमे के गंगाराम चाय बागान के मुनि डिवीज़न में शनिवार सुबह तेंदुए के तीन शावक बरामद दिएजाने से पूरे इलाके एम्को हड़कंप मच गया।  जानकारी के अनुसार आज सुबह चाय बागान श्रमिक बागान में चाय की पत्ती तोड़ने गये थे। अचानक उन्होंने वहां तेंदुए के तीन शावक देखा। बागान श्रमिकों ने तत्काल  इसकी सूचना वन विभाग को दी। खबर मिलते ही बागडोगरा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुंचते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। वन विभाग का प्रारंभिक अनुमान है कि तेंदुआ उस स्थान के आसपास रहता होगा जहां शावक मिले। वन विभाग तेंदुए को शावक के साथ…
Read More