North Bengal

जमीन मामले को लेकर एनबीयू में छात्रों का विरोध प्रदर्शन  , निकाली रैली

 उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय की जमीन को कथित तौर पर निजी कंपनियों को बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए' 'सेव एनबीयू लैंड स्टूडेंटन्स यूनिटी' की ओर से बुधवार को  विश्वविद्यालय में  विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के कथित इस प्रस्ताव के खिलाफ आज विश्वविद्यालय के प्रशासन भवन तक रैली निकाली ।छात्रों ने इस तरह  की किसी भी गतिविधि पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की।
Read More
जुट से भरे घर में लगी आग, इलाके में हड़कंप 

जुट से भरे घर में लगी आग, इलाके में हड़कंप 

धूपागुड़ी प्रखंड के कालीरहाट बाजार विद्यालय पाड़ा से सटे इलाके में जुट से भरे एक मकान में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोग आग  बुझाने का काम शुरू कर दिया। खबर मिलते ही धूपागुड़ी दमकल विभाग के कर्मचारी  मौके पर पहुंचे। बताया जाता है दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। अगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Read More
हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, मौत के कारणों की तलाश में जुटे वनकर्मी 

हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, मौत के कारणों की तलाश में जुटे वनकर्मी 

अलीपुरद्वार जिले के दलगांव वन बस्ती के मुंसी लाइन में एक जंगली हाथी की मौत से बुधवार सुबह पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हाथी के शव  को फसल के बीच खेत में पड़ा देख इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही जलदापाड़ा राष्ट्रीय अभयारण्य के सहायक वन्य जीव संरक्षक देवदर्शन राय व अन्य वनकर्मी मुंसी लाइन पहुंच कर हालातों का जायजा लिए। वन विभाग के अनुसार हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हाथी के शव को जलदापाड़ा ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता…
Read More
डेंगू के हालात को लेकर नगरपालिका की लचर व्यवस्था  : भाजपा 

डेंगू के हालात को लेकर नगरपालिका की लचर व्यवस्था  : भाजपा 

 जलपाईगुड़ी नगरपालिका प्रचार में है, लेकिन वह कोई काम नहीं कर रही। इस तरह से भाजपा ने डेंगू को लेकर सत्तापक्ष पर हमला बोला है। दरअसल, एक तरफ जब जलपाईगुड़ी नगरपालिका डेंगू प्रतिरोध को लेकर टैबलेट के साथ घर-घर अभियान पूरे शहर में चला रही है। वहीं, भाजपा के जिला सचिव श्याम प्रसाद ने शिकायत की है कि नगरपालिका में भाजपा की शिकायतें काम नहीं कर रही हैं। जलपाईगुड़ी नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 व 6 के कमरपाड़ा इलाके में सोमवार को सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सड़क पर चलने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना…
Read More
अस्पताल ने मरीज का प्लास्टर काटने से किया इंकार, खुद ही प्लास्टर काटने  घर निकल पड़ा मरीज

अस्पताल ने मरीज का प्लास्टर काटने से किया इंकार, खुद ही प्लास्टर काटने  घर निकल पड़ा मरीज

जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बाहर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की बात  करती हैं। वहीं जलपाईगुड़ी में स्थिति इसके उलट है। आरोप है कि जब एक व्यक्ति अपने हाथ से प्लास्टर काटने के लिए जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचा तो उसे बाहर जाकर प्लास्टर काटने को कहा गया। बाहर जाने पर प्लास्टर काटने के लिए मरीज से 150 रुपए मांगे गए। यह सुनते ही मरीज भड़क उठा और पैसे देने से इंकार करते हुए खुद ही प्लास्टर काटने के लिए अपने घर के लिए निकल पड़ा। जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल…
Read More