25
Aug
पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिम बंगोपसागर में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। सोमवार तक इसके निम्नचाप में बदलने की संभावना है। मानसूनी अक्षरेखा पहले से ही बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है जिसके कारण मंगलवार तक राज्य में भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है जिसमें प्रभावित जिले बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बीरभूम , दक्षिण 24 परगना।इसके अलावा पूर्व व पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर व दक्षिण…
