19
Nov
पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से महसूस हो रही हल्की ठंड अब फिलहाल कम होने वाली है। पूर्वी हवाओं की सक्रियता और उत्तर भारत में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से राज्य में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात, दोनों समय के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक कमजोर बना रहेगा।दक्षिण बंगाल के मौसम पर पूर्वी हवाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज किया जा…
