13
Feb
राज्य में सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन के समय सर्दी लगभग गायब हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार तक दिन में ठंड पूरी तरह खत्म होने के संकेत हैं। गुरुवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। गुरुवार को हवा में नमी की मात्रा…
