trending

वाहनों की कमी के कारण मतदान कर्मियों ने किया पथावरोध

वाहनों की कमी के कारण मतदान कर्मियों ने किया पथावरोध

माथाभांगा डीसीआरसी सेंटर में वाहनों की कमी के कारण मतदान कर्मियों में अफरा-तफरी मची हुई है। वाहनों की कमी के कारण मतदान कर्मियों ने किया पथावरोध  मतदान कर्मियों को वहां वहां नहीं मिल रहे है। इससे नाराज वोट कर्मियों ने वाहन की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
Read More
जलपाईगुड़ी में ‘ पानी नहीं तो वोट नहीं ‘ के लगे नारे, सड़क जामकर लोगों ने किया दिया चुनाव बहिष्कार का एलान

जलपाईगुड़ी में ‘ पानी नहीं तो वोट नहीं ‘ के लगे नारे, सड़क जामकर लोगों ने किया दिया चुनाव बहिष्कार का एलान

पानी नहीं तो वोट नहीं। पहले पानी फिर वोट. पानी की मांग को लेकर  जलपाईगुड़ी के लोगों  ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जलपाईगुड़ी  के 22 नंबर वार्ड स्थित मसकलबाड़ी होली नगर कॉलोनी में  विरोध प्रदर्शन को लेकर काफी तनाव देखने को मिल रहा है। सड़क जाम के कारण डीएसपी की पुलिस गाड़ी को भी मार्ग बदल कर जाना प़डा। स्थानीय लोगों  की शिकायत है कि उन्हें नगर पालिका से काफी समय से पानी नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Read More
राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. गौतम पाल ने विद्यालयों का किया दौरा, बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता का किया आकलन

राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. गौतम पाल ने विद्यालयों का किया दौरा, बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता का किया आकलन

राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ। गौतम पाल ने कहा कि राज्य की प्राथमिक शिक्षा व्यस्था काफी अच्छी है। वर्तमान में बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जा रही है।  इसको और उन्नत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. गौतम पाल प्राथमिक विद्यालय के बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए कई दिनों से उत्तर बंगाल के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को सिलीगुड़ी शिक्षा जिले के स्कूलों की स्थिति और शैक्षिक बुनियादी ढांचे को देखने के लिए दौरा किया।…
Read More
एनआईए की गाड़ी पर पश्चिम बंगाल में हमला

एनआईए की गाड़ी पर पश्चिम बंगाल में हमला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों को ले जा रहे एक वाहन पर पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में ग्रामीणों ने शनिवार को कथित तौर पर हमला कर दिया। एनआईए टीम 2022 से एक बम विस्फोट मामले की जांच कर रही थी और पहले दिन में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक, हमला तब हुआ जब अधिकारी कोलकाता लौट रहे थे। “स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया। एनआईए ने बताया है कि उसका एक अधिकारी घायल हो गया है, ”एक वरिष्ठ पुलिस…
Read More
नल लगा है मगर जल नहीं आ रहा, धुपगुड़ी में लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन 

नल लगा है मगर जल नहीं आ रहा, धुपगुड़ी में लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन 

पानी का नल होने के बावजूद इलाके में लंबे समय से पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। धुपगुड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 के भावलपाड़ा में एक साल से अधिक समय से पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। शुद्ध पेयजल की कमी के कारण क्षेत्र के निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  इससे गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने पीने का पानी शीघ्रता से पहुंचाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर धुपगुड़ी अस्पतालपाड़ा से गाडोंग तक सड़क को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लगभग सैकड़ों…
Read More