18
Apr
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन दुनिया भर में २३ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ही अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर २ ' के बॉक्स ऑफिस पर चल रहे दबदबे को खत्म कर दिया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे इसके सप्ताहांत के कलेक्शन में और भी उछाल आने की उम्मीद है। भारत में फिल्म ने घरेलू बाजार से लगभग १४ करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो हाल के समय में अक्षय…
