Sports

बांग्लादेश को 40 रन से हराकर भारत 10वीं बार एशिया कप फाइनल में

बांग्लादेश को 40 रन से हराकर भारत 10वीं बार एशिया कप फाइनल में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 40 रन से हराकर 2026 महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल में 10वीं बार प्रवेश किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 64 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24, ऋचा…
Read More
अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, ईशान किशन हुए चोटिल

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, ईशान किशन हुए चोटिल

भारत और अफगानिस्तान के बीच जल्द ही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज ईशान किशन ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन नेट प्रैक्टिस के दौरान नवदीप सैनी की गेंदों का सामना कर रहे थे। इसी दौरान एक शॉर्ट गेंद से बचने की कोशिश में उन्हें चोट लग गई। बताया जा रहा है कि किशन की कमर के पिछले हिस्से में मोच आई है। चोट लगने…
Read More
स्मृति मंधाना से चूका वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं

स्मृति मंधाना से चूका वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं

भारत ने गुरुवार को विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना 13 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल-2 की विजेता टीम से होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा और महज 9 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। स्मृति मंधाना के पास इस मुकाबले में महिला…
Read More
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए ब्राजील की मजबूत टीम घोषित

भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए ब्राजील की मजबूत टीम घोषित

पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील ने भारत के खिलाफ तीन अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में होने वाले दोस्ताना मुकाबले के लिए 26 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा कर दी है। मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने टीम में विनिसियस जूनियर, राफिन्हा, एंड्रिक और ब्रूनो गिमाराएस जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में बैलन डी’ओर के तीन नामांकित खिलाड़ी भी हैं। ब्राजील की टीम भारत पहुंचने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 और 29 सितंबर को दो मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम कोलकाता पहुंचेगी, जहां तीन अक्टूबर को भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबला होगा।…
Read More
ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब

ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब

ईस्ट जोन ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। ईस्ट जोन ने 13 साल के इंतजार को खत्म करते हुए तीसरी बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती। टीम ने इससे पहले 2012-13 सत्र में खिताब अपने नाम किया था। फाइनल के आखिरी दिन ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 388/7 के स्कोर पर पारी घोषित की। मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने 190 गेंदों पर नाबाद 116 रन की पारी खेलकर अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक लगाया, जबकि अनुकूल रॉय ने 64 रन बनाए।…
Read More