28
Aug
भारत की भाविना पटेल ने पैरालिंपिक खेलों में महिला टेबल टेनिस एकल क्लास 4 के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही देश के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया। अहमदाबाद की 34 वर्षीय भाविना ने 2016 रियो पैरालिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता सर्बिया की बोरिसलावा पेरिच रांकोविच को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भाविना पटेल पैरालंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं| उन्होंने शनिवार को टोक्यो खेलों में महिला एकल क्लास 4 वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से मात दी.…
