25
Aug
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की पहली पारी में बेहद शर्मनाक बल्लेबाजी की। टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की आधी टीम 60 रन से पहले वापस लौट गई। लीड्स टेस्ट में भारत की पहली पारी महज 78 रन पर सिमट गई। यह इस मैदान पर भारत द्वारा टेस्ट में बनाया गया सबसे छोटा स्कोर है। इतना ही नहीं ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भी भारतीय बल्लेबाज टेस्ट मैच की किसी बारी में 20 रन तक नहीं पहुंच पाया। लार्ड्स टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त…
