Sports

भारत ने अहम मैच में स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया.

भारत ने अहम मैच में स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया.

भारत ने अहम मैच में स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत में रविंद्र जडेजा ने कमाल की गेदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. स्कॉटलैंड की टीम केवल 85 रन ही बना सकी थी. 86 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 39 गेंद पर में ही पूरा कर लिया. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी की और भारत को जीत दिलाने में सफल रहे. रोहित ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल ने 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली. इस जीत के साथ भारत…
Read More
टी20 वर्ल्ड कपः अफ़ग़ानिस्तान पर जीत के बावजूद भारत की राह आसान नहीं

टी20 वर्ल्ड कपः अफ़ग़ानिस्तान पर जीत के बावजूद भारत की राह आसान नहीं

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में बुधवार को अबु धाबी में भारत और अफ़ग़ानिस्तान आमने सामने थे. भारत इस मैच में करो या मरो वाली हालत के साथ-साथ, अगर-मगर, किंतु-परंतु और कुछ उलटफेर होने वाली संभावनाओं के साथ मैदान में उतरा. अगर-मगर ऐसे कि वह अफ़ग़ानिस्तान को बड़े अंतर से हरा दे, फ़िर उम्मीद करे कि अगले मुक़ाबले में अफ़ग़ानिस्तान, न्यूज़ीलैंड को हरा दे. यही नहीं, भारत अपने नामीबिया और स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ होने वाले मैच को भी एकतरफ़ा जीते, और वह भी 140-160 रनों के विशाल अंतर से, और स्कॉटलैंड…
Read More
टी-20 वर्ल्ड कप में मुश्किल में भारत,

टी-20 वर्ल्ड कप में मुश्किल में भारत,

दुबई में लगातार दूसरी हार के बाद टी-20 वर्ल्ड कप की दिग्गज टीम - टीम इंडिया - के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का ख़तरा मंडराने लगा है. न्यूज़ीलैंड ने रविवार को पेशेवर क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत के स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया को 8 विकेट से आसानी से मात देकर बाहर के दरवाज़े पर पहुँचा दिया है. पिछले सप्ताह भारत को टूर्नामेंट के उसके पहले ही मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से मात दी थी. अब लगातार दूसरी हार के बाद भारत के सामने विकट स्थिति बन गई है. हालत ये हो गई है…
Read More
अफ़ग़ानिस्तान को हराकर पाकिस्तान सेमीफ़ाइनल के क़रीब

अफ़ग़ानिस्तान को हराकर पाकिस्तान सेमीफ़ाइनल के क़रीब

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम एक और जीत के साथ सेमीफ़ाइनल के क़रीब पहुँच गई है. पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान को मात देकर विश्व कप में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की है. अब पाकिस्तान का मुक़ाबला नामीबिया और स्कॉटलैंड से होना है, जो टूर्नामेंट की सबसे कम रैंक वाली टीमें हैं. शुक्रवार को हुआ पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान का मैच रोमांच से भरपूर रहा. पाकिस्तान ने इस मुक़ाबले में पाँच विकेट के नुक़सान पर 19 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया. इस जीत के नायकों में से एक रहे आसिफ़ अली, जिनके छक्कों ने जीत को…
Read More
पाकिस्तानी जर्सी पहने आमिर खान ने अक्षय से पूछा ‘मैच इंजॉय किया’ तो खिलाड़ी का यूं आया रिएक्शन

पाकिस्तानी जर्सी पहने आमिर खान ने अक्षय से पूछा ‘मैच इंजॉय किया’ तो खिलाड़ी का यूं आया रिएक्शन

टी20 क्रिकेट विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था. यह मैच शुरू से ही एकतरफा रहा और पाकिस्तान इस मैच में विजयी रहा. इस अहम मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड और टेलीविजन से लेकर कई अन्य क्षेत्रों की हस्तियां मैदान पर थीं. टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अलावा बॉलीवुड सितारे उर्वशी रौतेला, मौनी रॉय, विवेक ओबेरॉय और अक्षय कुमार भी अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए गए थे. लेकिन नतीजे भारत के पक्ष में नहीं रहे. अब मशहूर बॉक्सर आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर अक्षय…
Read More