खेलो इंडिया गेम्स जनवरी, 2024 में तमिलनाडु में होंगे

195

खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन जनवरी 2024 में तमिलनाडु में किया जाएगा। राज्य सरकार ने बताया कि ये खेल 19 से 31 जनवरी 2024 तक चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और त्रिची में आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन में 5,500 से अधिक खिलाड़ियों और लगभग 1,600 प्रशिक्षकों के भाग लेने की संभावना है। 1000 से अधिक रेफरी और 1200 स्वयंसेवक इस खेल आयोजन का हिस्सा होंगे जिसमें 27 विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाएंगे। पहली बार खेलो इंडिया गेम्स में स्क्वैश भी खेला जाएगा.