28
Aug
सिलीगुड़ी बालिका प्राथमिक विद्यालय में आज का दिन बच्चों के लिए बेहद खास रहा। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को ध्यान में रखते हुए आज विद्यालय की ओर से छात्राओं को उनके प्रिय व्यंजन बिरयानी परोसी गई। विद्यालय प्रांगण में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह झलकते देखा गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिता घोष ने बताया कि चूंकि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन सरकारी अवकाश रहेगा, इसलिए इस बार विद्यालय परिवार ने पहले ही दिन को विशेष तरीके से मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, "हर साल हम शिक्षक दिवस को एक खास रूप में मनाते हैं। इस…
