02
Aug
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप ) की केंद्रीय दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक आज से सिलीगुड़ी के उत्तरबंग मारवाड़ी पैलेस में शुरू हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ साथ देश में बांग्लादेशी घुसपैठ, महिला असुरक्षा, जर्जर शिक्षा व्यवस्था एवं युवाओं को अवसर जैसे मुद्दों पर होगी निर्णायक चर्चाहोने की बात कही जा रही है। बैठक में देशभर से के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आयोजकों के अनुसार इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार, युवाओं में नेतृत्व विकास, सामाजिक चुनौतियों के समाधान और राष्ट्र पुनर्निर्माण में छात्र समुदाय की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।…
