03
Nov
रिचा घोष — यह नाम अब सिलीगुड़ी के लोगों के लिए सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक भावना, एक गर्व और एक जुनून बन चुका है। रविवार रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत की जीत के साथ ही पूरा शहर खुशी से झूम उठा। शिलिगुड़ी की गलियों में एक ही आवाज गूंजने लगी — “रिचा, तुम हमारा गर्व हो!” रविवार शाम के बाद से ही हिलकार्ट रोड, बाघाजतीन पार्क, हाकिमपाड़ा और शहर के हर मोहल्ले में जश्न का माहौल छा गया। आतिशबाज़ी की चमक, ढोल की थाप और गीतों की लय से पूरा शहर…
