Siliguri

उत्तर बंगाल में रोज़गार मेला 2.0 में राज्यपाल ने सौंपे नियुक्तिपत्र

उत्तर बंगाल में रोज़गार मेला 2.0 में राज्यपाल ने सौंपे नियुक्तिपत्र

उत्तर बंगाल के सबसे बड़े रोजगार मेलों में से एक रोज़गार मेला 2.0 के दूसरे व अंतिम दिन चयनित उम्मीदवारों को नियुक्तिपत्र (Employment Letter) सौंपते हुए उपस्थित हुए राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस। शनिवार से सिलीगुड़ी के सलेसियन कॉलेज परिसर में चल रहे इस रोजगार मेले में आज भी भारी भीड़ उमड़ी। दार्जिलिंग वेलफेयर सोसायटी की पहल पर आयोजित इस मेले में हजारों युवाओं—युवतियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इंटरव्यू, चयन प्रक्रिया और योग्य उम्मीदवारों का चयन पूरे दिन चला। मेले के अंतिम दिन राज्यपाल के हाथों से नियुक्तिपत्र पाकर कई चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी…
Read More
एसआईआर कार्य को लेकर बढ़ा दबाव, बीएलओ का फूटा गुस्सा – सिलीगुड़ी के दिनबंधु मंच में हंगामा

एसआईआर कार्य को लेकर बढ़ा दबाव, बीएलओ का फूटा गुस्सा – सिलीगुड़ी के दिनबंधु मंच में हंगामा

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बढ़ते काम के दबाव पर आज सिलीगुड़ी के दिनबंधु मंच में आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण बैठक में अचानक नाराज़गी फूट पड़ी। बैठक के दौरान बीएलओ कर्मियों ने खुलकर विरोध जताया और जमकर नारेबाज़ी की। बीएलओ कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें केवल एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने और लोगों से फॉर्म भरवाने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन अब उन पर डिजिटलाइजेशन का अतिरिक्त काम थोप दिया जा रहा है। उनका कहना है कि वे इतना अधिक दबाव सहन नहीं कर सकते। उनके मुताबिक, उन्हें घर-घर जाकर फॉर्म देना, लोगों को फॉर्म भरना सिखाना , और बाद में…
Read More
सिलीगुड़ी में बढ़ती चोरी-छिनताई रोकने को पुलिस की रात्री गश्ती, चार अपराधी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में बढ़ती चोरी-छिनताई रोकने को पुलिस की रात्री गश्ती, चार अपराधी गिरफ्तार

शहर में चोरी और छिनताई की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस लगातार रात्री गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) कर रही है। शुक्रवार रात न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत एंटी क्राइम विंग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार दुष्कर्मियों को धर दबोचा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात्री गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सूर्यासेन कॉलोनी के कैलाश मैदान इलाके में करीब दस अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बनाने के लिए जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना की एंटी क्राइम विंग ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई…
Read More
बच्चों की हंसी से गूंज उठा टॉय ट्रेन मार्ग – सिलीगुड़ी से रंगटोंग तक DHR का मानविक पहल

बच्चों की हंसी से गूंज उठा टॉय ट्रेन मार्ग – सिलीगुड़ी से रंगटोंग तक DHR का मानविक पहल

बाल दिवस के अवसर पर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) ने एक अनोखी और भावनात्मक पहल करते हुए गुरुवार को सिलीगुड़ी जंक्शन से रंगटोंग तक ऑटिस्टिक और दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विशेष टॉय ट्रेन यात्रा का आयोजन किया। पहाड़ी रेलपथ पर इस दिन छोटी-छोटी मुस्कानें, खुशी की चमक और उत्साह मानो मानवीयता की सबसे सुंदर तस्वीर बनकर उभरा। सुबह से ही शिलिगुड़ी जंक्शन उत्सवमय माहौल में डूबा था। प्लेटफॉर्म पर रंग-बिरंगे गुब्बारे, खुश बच्चों की खिलखिलाहट, संगीत और अभिभावकों की उमंग—सब मिलकर एक खास माहौल बना रहे थे। सुबह 11 बजे जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, पहाड़ों के मोड़, सुरंगों की…
Read More
सिलीगुड़ी में 32 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में 32 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाना की टीम ने सिलीगुड़ी जंक्शन क्षेत्र से 32 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि जंक्शन इलाके में एक युवक गांजा लेकर कोलकाता जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और सफलता हासिल की। पुलिस ने स्क्वैश से भरे दो बोरों से पांच पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका कुल वजन लगभग 32 किलो है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत लाखों रुपये…
Read More