11
Jul
सिलीगुड़ी शहर में होटल और रेस्टोरेंटों में खाने की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार को राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिलीगुड़ी के एसएफ रोड पर स्थित होटल और रेस्टोरेंटों में फिर छापेमारी की। शहर और आसपास के इलाकों में कई होटलों, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर की गई छापेमारी में तमाम तरह की अनियमितताएं सामने आईं। छापेमारी के दौरान कई रेस्टोरेंट और दुकानों में पुराना, बासी और सड़ा हुआ खाना मिला। एक रेस्टोरेंट में तो दो दिन पुराना खाना फ्रिज में रखकर परोसने के लिए तैयार रखा गया था। कुछ दुकानों में…
