27
Dec
जब पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय राजनीति, युद्ध की विभीषिका, शरणार्थी संकट और मानवाधिकारों के गिरते स्तर जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझ रही है, तब उत्तर बंगाल का प्रमुख शहर सिलीगुड़ी एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। सिलीगुड़ी कॉलेज ऑफ कॉमर्स की पहल पर आगामी 6 और 7 जनवरी, 2026 को शहर के 'दिनबंधु मंच' पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय चर्चा सभा का आयोजन किया जाएगा।शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सिलीगुड़ी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य डॉ. रंजन सरकार ने बताया कि वर्तमान विश्व में युद्ध, सामूहिक विस्थापन और मानवाधिकारों का उल्लंघन मानव सभ्यता की नैतिक बुनियाद…
